script

महिला ने व्यापारी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, जब व्यापारी पहुंचा तो हुई ऐसी घटना..

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2022 07:05:30 pm

Submitted by:

Manish Chaturvedi

एक महिला ने व्यापारी को जाल में फंसाकर घर बुलाया और फिर उसका न्यूड वीडियो बनाया।

Crime: महिला ने व्यापारी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, जब व्यापारी पहुंचा तो हुई ऐसी घटना..

Crime: महिला ने व्यापारी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा, जब व्यापारी पहुंचा तो हुई ऐसी घटना..

जयपुर। राजधानी जयपुर में बगरू थाना पुलिस ने दो महिला सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रामचंद्र, हसीना बानो और सपना बेगम को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीडि़त व्यापारी ने बगरू थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि मुकदमे में आरोपों के तहत एक महिला कपड़े खरीदने के बहाने उसकी दुकान पर आई और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

प्रेम जाल में फंसा कर महिला ने व्यापारी को अपने मकान पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया। इस दौरान व्यापारी जाल में फस कर जैसे ही महिला के घर पहुंचा तो यहां पर मौजूद एक अन्य महिला और रामचंद्र ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की। उसके न्यूड अवस्था में वीडियो बना लिए और उसे जूते की माला पहना कर उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर यह गिरोह व्यापारी को ब्लैकमेल करने लगा और उससे आठ लाख रुपए की डिमांड कर डाली। परेशान होकर पीड़ित ने बगरू थाना पुलिस की मदद ली और मामला दर्ज कराया।


इसके बाद पुलिस ने योजना बनाई और पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान योजना बनाकर बगरू थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत रामचंद्र को 55 हजार रुपए नगद व एक लाख 90 हजार रुपए के चेक के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने खासा विरोध जताया और पुलिस के साथ भी अभद्रता करते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। लेकिन सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने सभी को दबोच लिया। हालांकि मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो