scriptअंतरराष्ट्रीय कोर्ट पहुंचे निर्भया के तीन दोषी | three convicts of nirbhaya case reach international court | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट पहुंचे निर्भया के तीन दोषी

locationजयपुरPublished: Mar 17, 2020 01:38:48 am

Submitted by:

anoop singh

फांसी से बचने का नया पैंतरा: दोषियों के वकील बोले, दुनियाभर के लोग ले रहे हैं मामले में रुचि

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट पहुंचे निर्भया के तीन दोषी

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट पहुंचे निर्भया के तीन दोषी

नई दिल्ली.
निर्भया के चार में से तीन दोषियों ने अब 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे होने वाली फांसी की सजा से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोर्ट (आइसीजे) का दरवाजा खटखटाया है।
दोषी अक्षय, पवन और विनय ने आइसीजे में याचिका दी है। तीनों दोषियों ने आइसीजे को पत्र लिखकर फांसी टालने की अपील की है। दोषियों के वकील एपी सिंह ने बताया कि फांसी के खिलाफ विभिन्न संगठन आइसीजे पहुंचे हैं। एपी सिंह ने बताया कि इस केस में दुनियाभर के लोग रुचि ले रहे हैं। विदेशों में बसे लोगों को भारत की न्याय-व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। इस कारण उन्होंने अपील की है। आइसीजे में केवल दो या उससे अधिक देशों के विवाद का मामला सुना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि व्यक्तिगत होने के कारण कम ही उमीद है कि आइसीजे मामले पर सुनवाई करे। उधर, चारों दोषियों के परिजनों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।
मुकेश की याचिका शीर्ष कोर्ट से खारिज
सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुकेश की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपने सभी कानूनी उपायों को यह कहते हुए बहाल करने का अनुरोध किया था कि उसके पुराने वकील ने उसे गुमराह किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो