scriptचाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते तीन जने गिरफ्तार | Three men arrested for flying kites with Chinese manz | Patrika News

चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते तीन जने गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Jan 16, 2020 09:09:28 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते तीन जनों को पकड़ा हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चार चाइनीज मांझे की चरखी बरामद की हैं।

चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते तीन जने गिरफ्तार

चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते तीन जने गिरफ्तार

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते तीन जनों को पकड़ा हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चार चाइनीज मांझे की चरखी बरामद की हैं।
डीसीपी (उत्तर) राजीव पचार ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मकर संक्राति के पर्व चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने पतंग बेचने वाली दुकानों पर लगातार चैकिंग की और मांझे से पतंग उड़ाने वालों पर निगरानी शुरू कर दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन लोग चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे है। पुलिस ने चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वाले शिवपुरी कॉलोनी झोटवाड़ा निवासी कौशल सोनी, सीताराम बाजार ब्रह्मपुरी निवासी चांद रतन और मंगला माता मार्ग ब्रह्पुरी निवासी लक्ष्मी नारायण सोनी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चार बड़ी चरखियां चाइनीज मांझे से बरामद की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो