scriptजेसीबी की चपेट में आने से तीन घायल | three people injured in accident | Patrika News

जेसीबी की चपेट में आने से तीन घायल

locationजयपुरPublished: Aug 08, 2018 02:33:47 pm

Submitted by:

Jyoti Patel

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

rajasthan news

जेसीबी की चपेट में आने से तीन घायल

देवगढ़/राजसमंद. देवगढ़-आमेट मार्ग पर दिवेर थानांतर्गत सूलियां गांव में सड़क पर काम कर रही जेसीबी की चपेट में आने से तीन बाईक सवार घायल हो गए। घायलो को 108 एम्बुलेंस की सहायता से देवगढ़ सीएचसी लाया गया जहाँ गम्भीर रूप से घायलों 2 लोगों को अन्यत्र रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह देवगढ़ निवासी हिम्मतसिंह पुत्र खुमानसिंह राजपूत,भूरा पुत्र दीपा रेगर और किशनपुरा निवासी जगदीश सिंह पुत्र भेरूसिंह बाईक पर कुआंथल चुनाई का काम करने जा रहे थे। इधर सूलियां गांव में मुख्य मार्ग पर जेसीबी मशीन का काम चल रहा था मशीन के बकेट की चपेट में आने के कारण तीनो बाईक सवार नीचे गिर गए और घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर दिवेर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को देवगढ़ सीएचसी लाया गया। जहाँ सीएचसी की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गम्भीर घायलों में से हिम्मत सिंह को भीलवाड़ा और जगदीश सिंह को आरके हॉस्पिटल राजसमन्द रेफर किया लेकिन वहां से भी जगदीश को उदयपुर रैफर कर दिया गया। वही भूरा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
इधर सूचना मिलते ही घायलों के परिजन सहित नगर के सैकड़ों लोग देवगढ़ हॉस्पिटल पहुंच गए। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वंय घायल के साथ रवाना हुए। इस दुर्घटना में दो घायल देवगढ़ और एक घायल किशनपुरा निवासी था। किशनपुरा के युवक को गम्भीर चोटे आने पर राजसमन्द रैफर किया गया। लेकिन उसके परिजन उस तक पहुँचे नहीं थे। जिसके कारण घायल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा ने समय गवांए बिना 108 एम्बुलेंस में बैठ गए और उसके साथ राजसमन्द रवाना हो गए। जगदीश के गम्भीर चोट लगने से उसे वहां से भी उदयपुर रैफर किया गया जिसपर भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा उसके साथ ही उदयपुर रवाना हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो