scriptगांजा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार | Three smugglers supplying cannabis arrested | Patrika News

गांजा सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Dec 18, 2020 09:12:26 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

ऑपरेशन क्लीन स्वीप में 445 प्रकरण दर्ज, 574 अभियुक्त गिरफ्तार

ganja_1.jpg
जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने बस्सी व कानोता थाना पुलिस के साथ मिलकर मादक पदार्थ बेचने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनके पास से 22 किलो गांजा और 54 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अब तक ऑपरेशन क्लीन स्वीप में 445 प्रकरण दर्ज करते हुए 574 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश कुमार (26) निवासी कुम्हेर भरतपुर, राजेन्द्र सिंह (38) निवासी सेवर भरतपुर और प्रमोद सिंह (20) निवासी किशनपुरा कुम्हेर भरतपुर हाल जामडोली कानोता का रहने वाला हैं। सीएसटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर संदिग्ध कार को पकड़ा। तलाशी में कार में भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने कार सवार तस्कर लोकेश व राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त कार, 15 हजार रुपए व 20 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया।पूछताछ में आरोपित प्रमोद सिंह से खरीदना सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम गांजा व 39 हजार रुपए गांजा बिक्री के जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपितों से उसके अन्य पेडलरों एवं गांजा बिक्री करने वाले नेटवर्क के बारे में पुछताछ जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो