scriptतीन चार दिन मानूसन का जोर रहेगा कम | Three to four days of monsoon will be less | Patrika News

तीन चार दिन मानूसन का जोर रहेगा कम

locationजयपुरPublished: Jul 09, 2020 08:23:34 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

कुछ स्थानों पर होगी मामूली बारिशतापमान में हो सकती है बढ़ेातरी


प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से तेज बरसात हुई। बरसात और बादल छाने से भीषण गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41.5 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर का तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
बीकानेर को छोड़कर प्रदेश में कहीं और तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन.चार दिनों में प्रदेश में फेवरेबल कंडीशन होने के कारण अच्छी बारिश दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब मानसून अक्ष रेखा के हिमालय की ओर उत्तर में खिसक जाने के कारण व्यापक स्तर पर बारिश की गतिविधियां कम होगी। इससे उमस और गर्मी में बढ़ेगी। कई इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। खास तौर पर पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और एक दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। अलवर जिले में गुरुवार को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 8 घंटे के दौरान 43 मिमी बारिश हुई। अलवर सिंचाई विभाग में 8, अलवर तहसील में 9,सिलीसेढ़ में 7 व सोड़ावास में 5 मिमी बारिश हुई। बांसवाड़ा जिले के छाजा में एक घंटा शाम को करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। तेज बारिश खेतों में पानी भर गया। छाजा सहित क्षेत्र के टामटिया, सेरानगला, मड़कोला मोगजी, बरजडिय़ा, बोरवनिया, कांगलिया आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। करौली के हिंडौन, टोंक जिले में कुछ स्थानों पर तथा दौसा जिले में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
राजधानी जयपुर में सुबह बादलों की आवाजाही बनी रही जिससे बरसात की कुछ संभावना लग रही थी लेकिन बादल नहीं बरसे। दिन भर गर्मी और उमस से लोगों की बैचेनी उस समय और बढ़ गई जबकि शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे अचानक कुछ बौछारों ने उमस में इजाफा कर दिया। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान.37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 34.1 25.7
जयपुर 37.1 28.0
कोटा 35.5 28.0
डबोक 33.7 25.6
बाड़मेर 38.9 29.0
जैसलमेर 39.4 29.0
जोधपुर 35.4 29.0
बीकानेर 41.5 28.6
चूरू 39.0 26.7
श्रीगंगानगर 39.6 28.0

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो