जानकारी के अनुसार जयपुर- दिल्ली मार्ग पर मनोहरपुर पुलियां के डिवाइडर पर रविवार को समौसे एवं अन्य सामान को बेचने के लिए कस्बे निवासी तीन जने सोनू गवारियां पुत्र स्व. रमेश गवारिया, सलमान फकीर पुत्र शौकत फकीर और राखी हल्दुनियां खड़े थे। इस दौरान ट्रेलर के अनियंत्रित होने से ये तीनों जने इस ट्रेलर की चपेट में आ गए। इनमें से सोनू गवारियां और सलमान की हालात गंभीर होने से मौके पर पहुंची हाइवे एंबुलेेंस ने उन्हे उपचार के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोनू गवारियां की मौत हो गई। वहीं सलमान की गंभीर हालात को देखते हुए उसे निम्स अस्पताल ने जयपुर रेफर कर दिया। तीसरे घायल राखी हल्दुनियां के कान के पास में हल्की चोटे आई हैं। हादसें के बाद में घटना स्थल पर खून फेल गया। हादसे के बाद में ट्रैलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अन्य चालक के सहयोग से ट्रेलर को थाना परिसर में लाकर खड़ा किया है।
जैसे ही शव पहुंचा, मचा कोहराम
मृतक सोनू का शव जैसे ही घर पहुंचा। घर पर कोहराम मच गया। सोनू गवारियां ही अपने परिवार की आजीविका का सहारा था। इसके पिता रमेश गवारियां की करीब 3 वर्ष पहले सड़क हादसें में मौत हो गई थी। इसके परिवार में मां के अलावा छोटा भाई अजय 15 वर्ष, कोमल 12 वर्ष, मनीषा 10 वर्ष हैं।