scriptत्यौहारी में न बिगड़े माहौल, इस लिए बदला तिरंगा यात्रा का रूट | tirnga yatra in jaipur | Patrika News

त्यौहारी में न बिगड़े माहौल, इस लिए बदला तिरंगा यात्रा का रूट

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2019 12:40:57 pm

Submitted by:

RAJESH MEENA

tirnga yatra in jaipur : त्यौहारी माहौल में न बिगड़े माहौल, इस लिए बदला तिरंगा यात्रा का रूट

tiranga yatra

त्यौहारी माहौल में न बिगड़े माहौल, इस लिए बदला तिरंगा यात्रा का रूट

त्यौहारी माहौल में न बिगड़े माहौल, इस लिए बदला तिरंगा यात्रा का रूट

tirnga yatra in jaipur :जयपुर। जयपुर तिरंगा सद्भावना मंच की ओर से चारदीवारी में होकर निकाली जाने वाली तिरंगा ( tiranga raily )रैली को पुलिस ने अनुमति नहीं दी। देर रात पुलिस अधिकारियों ने सद्भावना मंच के अधिकारियों के वार्ता की और उन्हें दूसरे रूट से यात्रा निकालने को कहा। वार्ता के बाद तिरंगा रैली आज सुबह अल्बर्ट ( albart hall )हॉल से अमर जवान ज्योति तक निकाली गई। हालाकि चारदीवारी से तिरंगा रैली निकालने की स्थिति में पुलिस ( jaipur police ) ने पूरी तैयारी कर ली थी। इसी के चलते आज सुबह बड़ी चौपड़ व अन्य इलाकों में पुलिस का जाप्ता तैनात नजर आया। अल्बर्ट हॉल से तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान भी पुलिस का पहरा रहा।
एडिशनल डीसीपी उत्तर प्रथम सुमित कुमार ने बताया कि सदभावना मंच पदाधिकारियों को जयपुर की चारदीवारी के हालातों के बारें में बताया गया, तब जाकर उन्होंने इस तिरंगा रैली को दूसरे स्थान से निकालने पर सहमति जताई। पूर्व में कांवड यात्रा निकालने व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शहर का सौहार्द (communal tension )बिगड़ गया था। एेसे में त्यौहारी माहौल में पुलिस किसी भी प्रकार का खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। सदभावना मंच की ओर से यह रैली शहीदों को श्रद्धाजलि व उनके परिजनो को सम्मान देने के लिए निकाली गई है। पूर्व में यह रैली रामगंज से रवाना होकर शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति तक ( amar jawan jyoti ) निकली थी।
कांवड़ यात्रा के दौरान बिगड़ा था शहर का माहौल
पिछले दिनों सुभाष चौक में कांवड यात्रा ( kawad yatra ) निकालने के दौरान आपस में कहासुनी के बाद यात्रा पर पथराव किया गया था। इसके बाद शहर का माहौल बिगड़ गया था। उसके अगले ही दिन दिल्ली रोड पर गलतागेट के पास लोगों ने कुछ वाहनों को आग लगा दी थी और पथराव भी किया था। ( ramganj )यह तनाव गंगापोल पहुंच गया था। फिर लालकोठी में भी पथराव व तोडफोड़ हुआ था। इस दौरान कई दिनों तक नेट भी बंद रहा था और धारा १४४ लगानी पड़ी थी। नवरात्रा के बाद दीपावली आने वाली है। एेसे में त्यौहारी माहौल में पुलिस किसी भी तरह से शहर की की शांति व्यवस्था नहीं बिगडऩे देना चाह रही है। करीब एक महिने में जाकर शहर का माहौल कुछ पटरी पर आया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो