जयपुरPublished: Sep 20, 2023 10:03:30 am
Kirti Verma
प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक बुधवार दोपहर 2 बजे बैठक सीएम आवास पर प्रस्तावित है।
जयपुर। प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक बुधवार दोपहर 2 बजे बैठक सीएम आवास पर प्रस्तावित है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न वर्गों को साधने के लिए कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। चर्चा यह भी है कि कैबिनेट की बैठक में 10 से ज्यादा विभागों के कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगेगी। इसके अलावा कई बोर्डों के गठन के प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।