scriptप्रदेशभर में जयपुर में सबसे गर्म रही रात, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी | Today's Weather in Rajasthan- 24 April 2019 | Patrika News

प्रदेशभर में जयपुर में सबसे गर्म रही रात, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

locationजयपुरPublished: Apr 24, 2019 09:11:44 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

अप्रेल के महीने में गर्मी ने पसीने छुड़ा रखे हैं। दिन के साथ रात का पारा भी लोगों के गर्मी में रोंगटे खड़ा कर रहा है।

Weather in Rajasthan
जयपुर। अप्रेल के महीने में गर्मी ने पसीने छुड़ा रखे हैं। दिन के साथ रात का पारा भी लोगों के गर्मी में रोंगटे खड़ा कर रहा है। बुधवार को दिन और रात के पारे सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिन में जहां सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ तो वहीं रात भी सीजन की सबसे गर्म रही।
बुधवार को दिन में अधिकतम पारा 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन से लगातार पारा 41.8 डिग्री पर दर्ज किया जा रहा है। वहीं मंगलवार रात को पारा 31.7 डिग्री रिकॉर्ड की गई। एक दिन पहले सोमवार रात के पारे की बात करें तो रात का पारा 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
ऐसे में मंगलवार रात को 5.5 डिग्री पारे में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेशभर में जयपुर में रात का पारा सबसे अधिक दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू और अंधड़, बारिश की चेतावनी दी है।
वहीं श्रीगंगानगर में दोपहर बाद भीषण गर्मी के बाद मौसम पलट गया। शाम 4.30 बजे अंधड़ के बाद तापमान में गिरावट आई। जिससे आमजन को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि अंधड़ से जिले के पदमपुर उपखंड के गांव 8 इइए, श्रीकरणपुर के गांव मोड़ां और जैतसर क्षेत्र के गांव 23 एसडी में गेहूं फसल में आग लगने के समाचार हैं। हनुमानगढ़ जिले में भी कई जगह खड़ी फसल में आग की सूचना मिली है। मौसम में बदलाव के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है।
यह रहा तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम

अजमेर 41.5 27.8
जयपुर 41.8 31.7

कोटा 42.8 27.4
बाड़मेर 42.5 27.8

जैसलमेर 42.6 25.6
जोधपुर 42.5 28.7

बीकानेर 42.8 28.0
चुरू 44.4 26.8

श्रीगंगानगर 43.0 24.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो