scriptबदल रहा मौसम का मिजाज, राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना | Today's Weather in Rajasthan- 27 April 2019 | Patrika News

बदल रहा मौसम का मिजाज, राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना

locationजयपुरPublished: Apr 27, 2019 08:16:00 am

Submitted by:

santosh

तप रहे पश्चिमी राजस्थान को पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से मामूली राहत मिली है। तेज गर्मी के बीच कुछ जगहों पर हुई हलकी बारिश ने प्रदेश का तापमान को गिराते हुए मामूली राहत दी है।

Rajasthan Weather Update
जयपुर। rajasthan weather forecast – तप रहे पश्चिमी राजस्थान को पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से मामूली राहत मिली है। तेज गर्मी के बीच कुछ जगहों पर हुई हलकी बारिश ने प्रदेश का तापमान को गिराते हुए मामूली राहत दी है। राजधानी में ही दिन का तापमान एक डिग्री गिरकर 41.० डिग्री सेल्सियस पर आ टिका।
इससे पहले गुरुवार को तापमान 42.० डिग्री तक पहुंच गया था। प्रदेश में बीते 24 घंटों में सबसे गर्म चूरू रहा। राजधानी में शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने, पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में तप रहे इलाकों को तापमान में मामूली गिरावट से राहत मिली है। इलाके में कुछ जगहों पर हलकी बारिश होने से तापमान पर असर पड़ा है।
बाड़मेर में भी करीब डेढ़ डिग्री तापमान गिरकर 43.० डिग्री पर आ टिका। इससे पहले शेखावाटी और थार दोनों की तप रहे थे। धूल भरी आंधी और लू से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। वहीं मौसम विभाग ने आंकलन के आधार पर आगामी तीन चार दिन धूलभरी आंधी से भी राहत मिलने की संभावना प्रकट की है। पश्चिमी राजस्थान में एक दो जगहों पर जरूर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा जाहिर किया गया है।
प्रदेश में एेसे रहा तापमान
कोटा – 43.5
बाडमेर – 43.0
जैसलमेर -42.9
जोधपुर – 42.5
बीकानेर – 42.5
श्रीगंगानगर -41.5
अजमेर – 41.5
डबोक – 41.4
जयपुर – 41.०

अलवर में मौसम ने खाया पलटा, बारिश आने के बाद गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो