scriptटोक्यो ओलंपिक के आधिकारिक मीडिया पार्टनर का जापान सरकार से खेलों को रद्द करने का आग्रह | tokyo olympic | Patrika News

टोक्यो ओलंपिक के आधिकारिक मीडिया पार्टनर का जापान सरकार से खेलों को रद्द करने का आग्रह

locationजयपुरPublished: May 27, 2021 10:32:42 am

Submitted by:

Satish Sharma

कोरोना महामारी के खतरों और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाब का हवाला दिया

मॉस्को। आगामी टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के आधिकारिक मीडिया पार्टनर में से एक जापानी समाचार पत्र ने सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोरोना महामारी संबंधी खतरों और देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव का हवाला देते हुए जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से ओलंपिक खेलों को रद्द करने का आग्रह किया है। असाही ङ्क्षशबुन की संपादकीय टीम ने बुधवार को एक बयान में कहा, ” हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा शांति और निष्पक्षता से स्थिति का मूल्यांकन करें और इस गर्मी ओलंपिक और पैराङ्क्षलपिक खेलों के आयोजन को रद्द करने का फैसला लें। उल्लेखनीय है कि देश भर में कुछ सर्वेक्षणों के मुताबिक जापान के अधिकतर लोग सच में ओलंपिक रद्द करने के पक्ष में हैं। बुधवार तक टोक्यो सहित ओलंपिक की मेजबानी करने वाले जापान के अधिकतर प्रान्तों में आपातकाल लगा रहा, हालांकि पिछले हफ्ते ओलंपिक खेलों के समन्वयक आयोग के अध्यक्ष जॉन कोट््स ने कहा था कि जापान की राजधानी में आपातकाल घोषित होने पर भी टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक का 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजन होना है।
ओलंपिक में मदद के लिए सेना के डॉक्टर और नर्सो को बुला सकता है जापान
टोक्यो। इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में मदद के लिए जापान, सेना के डॉक्टरों और नर्सो को बुला सकता है। देश के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने मंगलवार को संसद में इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, किशी ने कहा कि उनसे टोक्यो के आयोजकों ने इस बारे में अनुरोध किया है। ओलंपिक खेलों में दो महीने का समय शेष रह गया है और जापान में टीकाकरण का काम काफी धीमा चल रहा है। ऐसे में इस काम में गति लाने के लिए सेना टोक्यो और ओसाका के वैक्सीनेशन सेंटरों में काम शुरू करेगी। ओलंपिक आयोजकों के अनुसार, खेलों के लिए रोजाना 230 डॉक्टर और 310 नर्सो की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अब तक 80 फीसदी मेडिकल स्टाफ उपलब्ध हो गए हैं।
जापान में कोरोना वायरस की चौथी लहर के बावजूद स्थानीय आयोजक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ओलंपिक को कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो