scriptपर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए बनाएंगे नए ट्यूरिज्म सर्किट | TOURISM DEPARTMENT TOURISM CIRCUT | Patrika News

पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए बनाएंगे नए ट्यूरिज्म सर्किट

locationजयपुरPublished: Nov 24, 2021 09:08:17 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

पर्यटन क्षेत्र (tourism department) के विकास के लिए नए ट्यूरिज्म सर्किट (tourism circuit) बनाये जाएंगे। इसके साथ ही राजस्थान को और अधिक ट्यूरिज्म फ्रेंडली बनाया जाएगा। यह बात पर्यटन मंत्री (tourism minister) विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र के उन्नति के लिए मध्यम व निम्न आय वर्ग पर भी फोकस किया जाएगा।

पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए बनाएंगे नए ट्यूरिज्म सर्किट

पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए बनाएंगे नए ट्यूरिज्म सर्किट

पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए बनाएंगे नए ट्यूरिज्म सर्किट
– पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने संभाला पदभार
– पर्यटन मंत्री ने कहा, राजस्थान को और अधिक ट्यूरिज्म फ्रेंडली बनाया जाएगा

जयपुर। पर्यटन क्षेत्र (tourism department) के विकास के लिए नए ट्यूरिज्म सर्किट (tourism circuit) बनाये जाएंगे। इसके साथ ही राजस्थान को और अधिक ट्यूरिज्म फ्रेंडली बनाया जाएगा। यह बात पर्यटन मंत्री (tourism minister) विश्वेंद्र सिंह ने बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र के उन्नति के लिए मध्यम व निम्न आय वर्ग पर भी फोकस किया जाएगा। इससे पहले पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सचिवालय स्थित कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।
पर्यटन मंत्री ने अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल को लेकर कहा कि उनकी ओर से कई नवाचार आरंभ किए गए थे, जो राज्य के पर्यटन क्षेत्र के विकास में सहयोगी बने थे, उन्हें त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए ट्यूरिज्म सर्किटों को भी विकसित किया जाएगा। अब फोकस घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने पर रहेगा। राजस्थान में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पर्यटन विभाग तथा राजस्थान पर्यटन विकास निगम की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो