scriptवर्ल्ड म्यूजियम्स डे पर राजस्थान गवर्नमेंट का पर्यटकों को तोहफा शहर के म्यूजियमस में होगी फ्री एंट्री | Tourists visiting the Rajasthan Government on World's Museums Day will | Patrika News

वर्ल्ड म्यूजियम्स डे पर राजस्थान गवर्नमेंट का पर्यटकों को तोहफा शहर के म्यूजियमस में होगी फ्री एंट्री

locationजयपुरPublished: May 18, 2018 01:19:26 pm

Submitted by:

Priyanka Yadav

वर्ल्ड म्यूजियम डे पर आपके स्वागत के लिए तैयार हैं शहर के म्यूजियम

World Museums Day

वर्ल्ड म्यूजियम्स डे पर राजस्थान गवर्नमेंट का पर्यटकों को तोहफा शहर के म्यूजियमस में होगी फ्री एंट्री

जयपुर . वर्ल्ड म्यूजियम डे पर राजस्थान सरकार ने सैलानियो को शहर के म्यूजियम्स में एंट्री फ्री क्र तोहफा दिया है। इस मौके पर शहर के कई म्यूजियम्स में खास आयोजन होंगे। साथ ही कई प्राइवेट म्यूजियम्स में भी विजिटर्स के लिए खास इवेंट रखे जाएंगे। वर्ल्ड म्यूजियम डे पर जयपुर के कुछ पॉपुलर म्यूजियम्स पर एक नजर-
शैल म्यूजियम

मालवीय नगर स्थित एलिस गर्ग शैल म्यूजियम भी जयपुराइट्स के बीच काफी पॉपुलर है। यहां पर शैल्स की शेप्स, कलर और साइज के बारे में जाना जा सकता है। म्यूजियम में आप हजारों तरह की शैल्स देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह अपनी तरह का खास म्यूजियम है, जो इंडिया में अपनी खास पहचान रखता है।
20 प्रतिशत डिस्काउंट और मिलेंगे गिफ्ट्स

जयपुर वैक्स म्यूजियम में विजिटर्स के लिए क्विज रखा जाएगा, जिसके तहत गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे। म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि वल्र्ड म्यूजियम डे पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर २० प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा।
संजय शर्मा म्यूजियम एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट

संजय शर्मा म्यूजियम एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट भी टूरिस्ट्स के बीच पॉपुलर है। म्यूजियम में एक लाख २५ हजार हस्तलिखित पांडुलिपियां देखी जा सकती है। म्यूजियम कॉर्डिनेटर चैतन्य शर्मा ने बताया कि यहां करीब १० हजार कलाकृतियां हैं, जिनमें पेपर पेंटिंग और वुडन सहित डिफरेंट आर्ट शामिल हैं।
सजेगी ‘इंद्रधनुष’ संगीत संध्या

अल्बर्ट हॉल में विश्व म्यूजियम डे को विशेष रूप से सेलिब्रेट किया जाएगा। यहां पर विजिटर्स का गुलाब के फूल के साथ स्वागत होगा। वहीं शाम को ‘इंद्रधनुष’ संगीत संध्या होगी, जिसमें शास्त्रीय और पारम्परिक गीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा जाएगा। अल्बर्ट हॉल के अधीक्षक राकेश छोलक ने मुताबिक विजिटर्स न सिर्फ शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल की फ्री एंट्री को एंजॉय कर सकते हैं, बल्कि शाम को भी खूबसूरत बना सकते हैं।
जैम एंड ज्वैलरी म्यूजियम में फ्री रहेगी एंट्री

चैम्बर भवन स्थित जैम एंड ज्वैलरी म्यूजियम में जैम एंड ज्वैलरी का नायाब कलेक्शन देखा जा सकता है। वल्र्ड म्यूजियम डे को देखते हुए यहां शुक्रवार को फ्री एंट्री होगी, ऐसे में यदि आप बेशकीमती रत्नों और गहनों को करीब से जानना चाहते हैं, तो म्यूजियम की सैर कर सकते हैं। म्यूजियम के सीईओ सौम्य सक्सैना ने बताया कि पिछले महीने ही म्यूजियम में दुनिया के महंगे रत्नों में एक सेराइट स्टोन आया है, जो दुनिया में सिर्फ टर्की में उपलब्ध है। म्यूजियम में नवग्रह रत्न, क्रिएटिव ज्वैलरी सेक्शन और गोल्ड सेक्शन भी विजिटर्स को अट्रैक्ट करता है। एंट्री के लिए आईडी लेकर जाएं।
खास है विरासत संग्रहालय

किशनपोल बाजार स्थित विरासत संग्रहालय को भी काफी पसंद किया जा रहा है। गैलेरीज संस्कृति के रंगों से गुलजार है। इस म्यूजियम में कुल ६ गैलरीज हैं, जिनमें राजस्थानी ज्वैलरी, नवरत्न से बने शो-पीस, बीकानेरी दरियां, मार्बल के डेकोरेटिव आइट्म्स और पेंटिंग्स का खास क्रिएशन देखा जा सकता है। १८२५ में बनी इस बिल्डिंग में विरासत संग्रहालय बनाया गया है, जो एेतिहासिकता का प्रतीक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो