script

ट्रेड वॉर: चीन छोड़ भारत आए एपल के सप्लायर

locationजयपुरPublished: Nov 26, 2019 12:21:48 am

Submitted by:

Jagmohan Sharma

10,000 लोगों को रोजगार: नोकिया की बंद पड़ी फैक्ट्री खरीदी

jaipur

ट्रेड वॉर: चीन छोड़ भारत आए एपल के सप्लायर

नई दिल्ली . अमरीका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर का फायदा धीरे-धीरे भारत को मिलता दिख रहा है। विश्व की सबसे बड़ी कंपनी एपल को कॉम्पोनेंट सप्लाई करने वाली कंपनी सैलकॉम्प ने चेन्नई स्थित नोकिया की बंद पड़ी फैक्ट्री को 30 मिलियन डॉलर ( करीब 215 करोड़ रुपए) में खरीदा है। यह फैक्ट्री टैक्स विवाद के बाद 2014 में बंद हो गई थी।
दरअसल अमरीका और चीन के बीच ट्रेड वॉर के कारण चीन में स्थित अमेरिकी कंपनियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमरीका में सैलकॉम्प के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पिछले कुछ सालों में कंपनी ने भारत में अपना बहुत बड़ा बेस तैयार किया है। श्रीपेरंबदुर के स्पेशल इकनॉमिक जोन में सैलकॉम्प की दो यूनिट पहले से काम कर रही है। इन दो यूनिट में करीब 7,000 कर्मचारी काम करते हैं।
निर्यात में होगी वृद्धि
जानकारी के मुताबिक, सैलकॉम्प मार्च 2020 तक इस फैक्ट्री में काम शुरू कर देगी। अगले पांच सालों में कंपनी करीब 300 मिलियन डॉलर (2100 करोड़ रुपए) का निवेश करेगी, जिसकी मदद से कंपनी हर साल 2 अरब डॉलर (करीब 14,000 करोड़ रुपए) का निर्यात कर पाने में सक्षम होगी। आने वाले कुछ समय में जब फैक्ट्री का संचालन पूरी तरह शुरू हो जाएगा तो करीब 10,000 लोगों को रोजगार भी मिलेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो