scriptव्यापारियों ने कृषक कल्याण शुल्क को खत्म करने की मांग | Traders demand abolition of farmer welfare duty | Patrika News
जयपुर

व्यापारियों ने कृषक कल्याण शुल्क को खत्म करने की मांग

—मुहाना मंडी में विभिन्न संघों की हुई बैठक, सीएम को लिखा पत्र

जयपुरMay 23, 2020 / 08:57 pm

Harshit Jain


जयपुर. सब्जी, फल और आलू प्याज पर कृषक कल्याण शुल्क वापस लेने के बाबत शनिवार को मुहाना फल सब्जी मंडी में विभिन्न संघों की बैठक हुई। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शुल्क समाप्त करने की मांग की। जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष राहुल तंवर ने कहा कि व्यापारियों द्वारा जिन कृषि जिंसों का व्यवसाय किया जाता है। वह भंडारण करने योग्य जिंस नहीं है। शाम तक कई जिंसे खराब हो जाती है। दो प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क लगने के बाद इसका सीधा भार आम उपभोक्ता पर पड़ रहा है। कोरोना लॉकडाउन में सभी के दामों में काफी गिरावट के बावजूद सब्जियों की बिक्री पूरी नहीं हो रही है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा में यह शुल्क वहां की राज्य सरकार ने नहीं लगाया है। प्रदेश में शुल्क लगने से व्यापार पर विपरित असर पड़ रहा है। जयपुर मुहाना आलू आढ़तिया संघ अध्यक्ष शिवशंकर शर्मा ने बताया कि यहां क और ख वर्ग में कोरोना महामारी के संकटकाल में आलू, प्याज, लहसून, फल सब्जियों की आपूर्ति मंडी में सुचारू रखी। सरकार का पूरा सहयोग सभी व्यापारियों ने किया। राज्य सरकार व्यापारियों की ओर सकारात्क रुख अपनाए। जिन कृषि जिंसों का व्यवसाय किया जा रहा है वह भंडारण करने योग्य नहीं है। जयपुर फल थोक विक्रेता संघ अध्यक्ष प्रदीप चेलानी ने भी शुल्क समाप्त करने की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो