scriptयातायात पुलिसकर्मी ने पकड़ा वाहन चोर | Traffic policeman caught vehicle thief | Patrika News
जयपुर

यातायात पुलिसकर्मी ने पकड़ा वाहन चोर

यातायात पुलिस इन दिनों अच्छा काम कर रही है। यातायातकर्मी ना केवल ड्यूटी कर रहे है बल्कि चोरों को पकड़कर थाना पुलिस को सौंप रहे है। दो नवंबर को जेडीए चौराहा जेएलएन मार्ग पर कांस्टेबल मनेन्द्र सिंह यातायात ड्यूटी कर रहे थे।

जयपुरNov 03, 2019 / 08:12 pm

Lalit Tiwari

यातायात पुलिसकर्मी ने पकड़ा वाहन चोर

यातायात पुलिसकर्मी ने पकड़ा वाहन चोर

यातायात पुलिस इन दिनों अच्छा काम कर रही है। यातायातकर्मी ना केवल ड्यूटी कर रहे है बल्कि चोरों को पकड़कर थाना पुलिस को सौंप रहे है। दो नवंबर को जेडीए चौराहा जेएलएन मार्ग पर कांस्टेबल मनेन्द्र सिंह यातायात ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान जवाहर नगर से जेडीए चौराहे की तरफ से एक व्यक्ति तेज गति से ऑटो लेकर आया एवं लाल बत्ती पर खडे वाहन चालकों से अभद्र व्यवहार करने लगा। जिसे देख चौराहे पर तैनात मनेंद्र तुरन्त पहुंचे और ऑटो चालक के हडबडी में होने एवं उसके द्वारा किए जा रहे व्यवहार को देखते हुए ऑटो चालक से लाईसेंस मांगा। इस पर चालक ऑटो से उतर कर भागने लगा। ऑटो चालक के संदिग्ध आचरण को देखते हुए मनेन्द्र ने चालक को कब्जे में लिया एवं चालक से वाहन के कागजातों की पूछताछ की गई। इस सम्बन्ध में संतोषप्रद जानकारी नहीं दिए जाने पर शक हुआ। इस पर मनेन्द्र सिंह ने यातायात नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। यातायात पुलिसकर्मी ने उसे गांधी नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जिस ऑटो को चला रहा था उसे रामगंज थाना इलाके से चुराकर लाया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं यातायात पुलिसकर्मी मनेन्द्र द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात की प्रशंसा की गई। इसके लिए उसे एक हजार रुपए का रिवार्ड रोल दिया जाएगा।

Home / Jaipur / यातायात पुलिसकर्मी ने पकड़ा वाहन चोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो