ट्रिक सिंह ने कैरियर मात्र 1 साल पहले ही स्टार्ट किया और उन्होंने काफी अच्छा ऑडियंस बेस क्रिएट कर लिया है। हाल ही में ट्रिक सिंह लाइव शो में परफॉर्म करते हुए देखे गए, जहां उन्होंने अपने नाम की तरह अपनी ऑडियंस को ट्रिक करके रखा। ट्रिक सिंह अपने फेमस गानों जैसे – वेलकम टू क्लास, मेरी बारी, ट्रिक सिंह फ्लो, देश की आवाज, फाइव ए एम इन पंजाब, फोन कॉल फ्रीस्टाइल आदि के लिए जाने जाते हैं।
बचपन से ही म्यूजिक का शौक रखने वाले ट्रिक सिंह का असली नाम तीरथ संधू है। आज अपनी म्यूजिकल जर्नी चंडीगढ़ और मुंबई से जारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार TrickSingh अगले साल तक अपनी ऑफिशयल एल्बम रिलीज कर सकते हैं।