जयपुर

तेज धूप और गर्मी कर रही परेशान

 
लगतार बढ़ रहा तापमान

जयपुरSep 17, 2020 / 07:25 pm

Rakhi Hajela

पूरे प्रदेश में बरसात नहीं होने से लगातार तापमान बढ़ रहा है और लोगों को तेज धूप और गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में भी गुरुवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ हुई। जयपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चूरू का 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अजमेर 36.4 डिग्री, कोटा 37 डिग्री, डबोक 34.4 डिग्री, बाड़मेर 37.6 डिग्री, जैसलमेर 37.5 डिग्री, जोधपुर 36.3 डिग्री, बीकानेर 39.0 डिग्री, श्रीगंगानगर 40.7 डिग्री, भीलवाड़ा 36.4 डिग्री और वनस्थली का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बांसवाड़ा, कोटा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में कहीं कहीं मेघगर्जन की संभावना है। वहीं शनिवार और रविवार को बारां, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, डंूगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर जिलों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी जयपुर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 37 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस तक हो रह सकता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.