scriptप्रतिदिन औसतन ढाई लाख लोगों का हो रहा कोविड-19 वैक्सीनेशन | two and a half lakh people are getting Covid-19 vaccination every day | Patrika News

प्रतिदिन औसतन ढाई लाख लोगों का हो रहा कोविड-19 वैक्सीनेशन

locationजयपुरPublished: Sep 06, 2021 08:04:43 pm

Submitted by:

Tasneem Khan

– 6 दिनों में प्रदेश को मिली 20 लाख से ज्यादा डोज – वैक्सीन की उपलब्धता से आमजन को फिलहाल राहत

covid-19 vaccination news in katni

covid-19 vaccination news in katni

Jaipur प्रदेश को इस महीने अब तक पर्याप्त कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने पर यहां टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ी है। सितंबर के इन 6 दिनों में ही कुल 15 लाख 54 हजार 908 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। औसतन प्रतिदिन राज्य में ढाई लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की डोज मिल रही है। केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन की लगातार खेप आने से वैक्सीनेशन सेंटर बंद का बोर्ड टंगना फिलहाल के लिए बंद हो गया है। इस महीने अब तक कुल 2007850 कोरोना वैक्सीन प्रदेश को मिली है। इनमें 1781680 कोविशील्ड और 226170 को-वैक्सीन की डोज शामिल है।
यह रहा छह दिनों में वैक्सीन का आंकड़ा
वैक्सीनेशन की बात करें तो हर दिन इतनी डोज लोगों को लगाई गई
1 सितंबर 446378
2 सितंबर 196289
3 सितंबर 131232
4 सितंबर 500551
5 सितंबर 116221
6 सितंबर 164237
कुल 1 करोड़ 15 लाख को दोनों डोज
अब तक के कुल वैक्सीनेशन की बात करें तो 46975294 लोगों को डोज दी जा चुकी है। कुल 35379239 को पहली डोज दी गई है। इनमें से 1 करोड़ 15 लाख 96 हजार 55 लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है, यानी इतने लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। युवाओं की बात करें तो 18 से 44 साल तक के 18985262 को पहली डोज मिली है। इनमें से 2674994 युवाओं को दोनों डोज मिल चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो