scriptकोरोना का कहर, दो दर्जन नौकरशाहों की अब तक कोविड में अस्थाई ड्यूटी | two dozen bureaucrats still have temporary duties in Covid | Patrika News

कोरोना का कहर, दो दर्जन नौकरशाहों की अब तक कोविड में अस्थाई ड्यूटी

locationजयपुरPublished: Apr 20, 2021 10:33:32 am

Submitted by:

firoz shaifi

-12 आईएएस और 13 आरएएस अधिकारियों को कोविड में लगाया, देर रात भी 8 आरएएस अधिकारियों को कोविड में दिया गया अस्थाई चार्ज

Secretariat

,,Secretariat

जयपुर। प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद राज्य सरकार ने दो दर्जन नौकरशाहों को कोविड-19 की रोकथाम में अस्थाई ड्यूटी पर लगाया है। देर रात भी राज्य सरकार ने 8 आरएएस अधिकारियों को कोविड 19 में ड्यूटी लगाई है। 16 अप्रैल से लेकर 19 अप्रै सरकार ने अब तक 12 आईएएस और 13 आरएएस अधिकारियों को कोविड में अस्थाई चार्ज दिया है।

देर रात 8 आरएएस अधिकारियों कोअस्थाई चार्ज
कार्मिक विभाग की ओर से देर रात जारी सूची में 8 आरएएस अधिकारियों को कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए गृह-रक्षा और जेल के प्रमुख शासन सचिव और आयुक्त प्रमुख शासन सचिव परिवहन विभाग के अधीन जिम्मेदारी दी है। इन आरएएस अधिकारियों में मीनाक्षी मीणा, अलका विश्नोई, मोहन सिंह सोमदत्त, दीक्षित करतार सिंह, आकाश रंजन, सुरेंद्र सिंह यादव, और हरिताभ कुमार आदित्य हैं।

इसके साथ ही वरिष्ठ आरएएस अधिकारी सुभाष महरिया को अस्थाई रूप से चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव के तहत सेवाएं सौंपी हैं। इसके अलावा पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे आरएएस अधिकारी नारायण सिंह चारण और परशुराम धानका को भी अस्थाई रूप से जिला कलेक्टर सिरोही के अधीन कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम की ड्यूटी में लगाया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे हैं आरएएस अधिकारी नवनीत कुमार और आनंदीलाल वैष्णव को भी जिला कलेक्टर टोंक के अधीन अस्थाई रूप से लगाया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्थाई रूप से जिन आईएएस अधिकारियों को भी अस्थाई चार्ज दिया गया है उनमें गौरव गोयल, लक्ष्मण सिंह कुड़ी, राजेंद्र सिंह शेखावत, सोहनलाल, गुंजन सिंह, डॉ धीरज कुमार सिंह, सिद्धार्थ पालानीचामी, प्रतिभा वर्मा और मृदुल सिंह को अस्थाई चार्ज दिया गया है।

इसके अलावा राजस्थान ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता और आजीविका परियोजना स्वयं सहायता समूह की स्टेट मिशन निदेशक शुचि त्यागी को भी कोविड-19 की संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्थाई रूप से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग में स्थाई रूप से लगाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो