scriptकिसान के घर निकला दो मुंह वाला दुर्लभ सांप | Two-faced rare snake found in farmer's house | Patrika News
जयपुर

किसान के घर निकला दो मुंह वाला दुर्लभ सांप

किसान के घर निकला दो मुंह वाला दुर्लभ सांप

जयपुरNov 05, 2019 / 04:29 pm

Rakhi Hajela

किसान के घर निकला दो मुंह वाला दुर्लभ सांप

किसान के घर निकला दो मुंह वाला दुर्लभ सांप

चीन ( China ) में एक व्यक्ति के घर में एक ऐसा सांप ( Snake ) निकला जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सांप के एक ही सिरे पर दो मुंह थे। चीन ( China ) के हेबेई प्रांत ( Hebei Province ) के एक गांव में रहने वाले किसान सेनझाउ ( Senzhou ) के घर यह सांप निकला। बताया कि उन्होंने सांप को सुबह अपने घर में देखा था। इसके बाद सेनझाउ ने उस दुर्लभ सांप को सावधानी पूर्वक पकड़ लिया।
सेनझाउ ने उस सांप को पकड़कर एक बर्तन में रख लिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को सेनझाउ के घर दो मुंह वाले सांप के निकलने की खबर मिली उनके घर में उस सांप को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। कई लोगों ने सांप का वीडियो भी बना लिया, जिसे चीन के सरकारी अखबार ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है
अखबार की आेर से पोस्ट सांप के वीडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 140 लोगों ने रीट्वीट किया है, जबकि 400 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। कुछ यूजर्स ने तो इस दुर्लभ सांप को देखकर आश्चर्य जताया है। हालांकि एक शरारती बच्चे के कारण सांप वहां से भागने में कामयाब हो गया। बच्चे ने कौतुहलवश उस बर्तन को खटखटाया, जिसमें सांप था तो उसी दौरान सांप वहां से भाग गया।
वर्जीनिया में दिखा था दो मुंह वाला सांप
आपको बता दें कि एक ही सिरे पर दो मुंह वाला सांप दिखने का यह पहला किस्सा नहीं है। इससे पूर्व वर्जीनिया में भी एेसा सांप नजर आ चुका है। हरपेटोलॉजिस्ट जेडी लियोफर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें यह सांप नजर आया था। उनका कहना था कि यह एक दुर्लभ सांप है जो बेहद कम मिलता है। इन सांपों के लंबे समय तक जीवित रहने की संभावनाएं भी कम होती हैं क्योंकि दो सिरों के साथ जीना काफी कठिन होता है। आपको बता दें कि लियोफर काफी समय से सांपों के जीवन पर रिसर्च कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दो सिर वाला सांप उसी तरह से होता है जैसे इंसानों के जुड़वा बच्चे, जिन्हें अलग करना काफी मुश्किल होता है।
आपको बता दें कि यह पहला दो मुंह वाला सांप नहीं है। भारत में भी दो मुंह वाले सांप की प्रजाति पाई जाती है। इस प्रजाति को रेड सैंड बोआ कहा जाता है। रेड सैंड बोआ की विदेशों में तस्करी भी की जाती है। इस सांप की खास बात यह है कि इसके दोनों सिरों पर मुंह होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसको खाने से शारीरिक क्षमता में इजाफा होता है और कई बीमारियों में लाभ मिलता है, लेकिन यह एक अंधविश्वास के सिवाय कुछ भी नहीं है। कुछ लोग तो इसे सौभाग्यशाली मानकर खरीदते हैं ताकि उनकी किस्मत खुल जाए। ब्यूरो रिपोर्ट पत्रिका टीवी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो