scriptसामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम में दो गहलोत होंगे एक मंच पर | two Gehlot will be on one platform on Social Justice Empowermt | Patrika News

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम में दो गहलोत होंगे एक मंच पर

locationजयपुरPublished: Sep 16, 2019 05:57:25 pm

Submitted by:

firoz shaifi

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत और सीएम गहलोत होंगे एक मंच पर , 17 सितंबर को जयपुर के सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम में होंगे शामिल , कार्यक्रम में पांच हजार से ज्यादा दिव्यांगों-वरिष्ठ नागरिकों सरकार देगी उपकरण

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। राजधानी जयपुर में 17 सितंबर मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत एक मंच पर नजर आएंगे। मौका है केंद्र और राज्य के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के संयुक्त बैनर तले आयोजित होने वाले सामाजिक अधिकारिता शिविर का।
मंगलवार को सुबह 10.30 बजे सीकर रोड के भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर में राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल, सांसद रामचरण बोहरा और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल होंगे।

शिविर में एडिप और वयोश्री के दिव्यांगों-वरिष्ठ नागरिकों सरकार सहायता उपकरण उपलब्ध कराएगी। वयोश्री योजना के तहत 5 हजार 298 वरिष्ठ नागरिकों को व्हील चेयर , सुनने के यंत्र, वाकिंग स्ट्रिक, चश्मा जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। वहीं एडिप स्कीम के तहत 617 दिव्यांगों को 834 कृत्रिम अंग और उपकरण उपलब्ध कराएं जाएंगे।

सर्वे से किया चयन
विभागीय सूत्रों की माने तो जिन लोगों को शिविर में निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे, उन सभी का सर्वे के द्वारा चयन किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के बाद पात्र लोगों की सूची बनाकर विभाग को सौंपी गई थी। जिसके बाद इन लोगों को सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराएं जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो