script

जमीनी विवाद में दो गुटों में झगड़ा, 8 घायल

locationजयपुरPublished: Dec 31, 2019 08:24:15 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

सीकर में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हुई। झगड़े में दोनों गुटों के आठ व्यक्ति घायल हो गए। दोनों पक्षों में पुराने समय से रंजिश चल रहीं है। लेकिन मंगलवार को दीवार निर्माण को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हुआ।

Two groups clash in ground dispute, 8 injured

बता दे…मामला सीकर के खंडेला के गुरारा गांव का है। जहां मंगलवार को दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घायलों को खंडेला अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन जनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रैफर कर दिया गया।
एएसआई जालूराम ने बताया कि ग्राम गुरारा में राजेश कुमार कच्ची दीवार की जगह पर पक्की दीवार बना रहा था। जिसका दूसरे पक्ष के रामकुंवार मीणा ने विरोध किया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में बहस हुई। जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई।
बता दे..दीवार निर्माण मामले में दोनो गुटों में झगड़ा हुआ। जिसमें रामकुंवार के पक्ष के लीलाराम, मुकेश, शेर सिंह, रामोतार, बुगली देवी, विमला देवी, गुलाबी देवी सहित सात लोग घायल हुए। वहीं,दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हुआ। सभी घायलो को पुलिस अस्पताल लेकर गई। जहां तीन जनों को गंभीरवस्था में सीकर रैफर कर दिया गया। अन्य घायलो का खंडेला कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो