script

चुनाव के बाद बिगड़ा माहौल और हो गई..

locationजयपुरPublished: Nov 17, 2019 07:13:31 pm

Submitted by:

manish chaturvedi

जयपुर. अलवर शहर में नगर परिषद चुनाव में वोट नही देने व निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी द्वारा भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने के मामले में रविवार को बवाल हुआ। दो गुटों में जमकर पथराव और भाटा जंग हुई। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए।

Two groups fight in Alwar

Two groups fight in Alwar

जयपुर. अलवर शहर में नगर परिषद चुनाव में वोट नही देने व निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी द्वारा भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने के मामले में रविवार को बवाल हुआ। दो गुटों में जमकर पथराव और भाटा जंग हुई। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल व उसके आस पास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एनईबी थाना पुलिस सहित भारी संख्या में फोर्स मौके पर तैनात है। तनाव को देखते हुए उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में सुरजीत सिंह भमलोत सहित 8-10 लोगो को गिरफ्तार किया है।
बता दे..नगर परिषद चुनाव में मतदान पक्ष में न किये जाने से खफा वार्ड नम्बर 45 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी सुरजीत सिंह भमलोत ओर उनके साथियों पर घर मे घुस कर महिलाओ से मारपीट करने के आरोप लगे। पीड़ित महिला अनिता कौर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बंदूक से फायरिंग की और उससे बदसलूकी की। हालांकि पुलिस फ़ायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
वही सुरजीत सिंह भमलोट ने आरोपों को नकारते हुए कहा भाजपा प्रत्याशी के समर्थको के द्वारा उसके समर्थकों पर हमला किया गया।

बता दे..मौके पर दोनों पक्षों के द्वारा किए गए पथराव से अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ट्रेंडिंग वीडियो