scriptबारह दिन में बदली सूरत…सर्वे टीम के जाते ही डस्टबिन गायब | Garbage pile on the road | Patrika News

बारह दिन में बदली सूरत…सर्वे टीम के जाते ही डस्टबिन गायब

locationहरदाPublished: Mar 05, 2018 12:32:54 pm

सड़क पर कचरे के ढेर, नपा छुट्टी पर

nagaplika
हरदा. बारह दिन में हरदा की सूरत बदल गई है। जहां पहले सड़के चकाचक थी। कचरा डस्टबिन में डाला जाता था। दिन और रात में झाड़ू लगती थी लेकिन अब न तो सड़क पर सफाई होते दिख रही है और न ही कोई कचरा ले जाने आ रहा है। फलस्वरूप डस्टबिन ओवर हो गई। लोग सड़क पर ही कचरा फेंक रहे हैं। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है ओर नगर पालिका छुट्टी पर है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक हासिल करने सफाई कर्मचारियों से नपा ने दिन-रात काम कराया, फिर एक साथ सभी को सामूहिक अवकाश दे दिया, जिससे पूरी व्यवस्था चरमरा गई। ज्ञात रहे कि 12 दिन पहले स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए दिल्ली से टीम आई थी। यह अधिकारी 23 फरवरी को लौट गए। इसके बाद से ही नपा की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। इससे पहले पूरी नपा और उसके कर्मचारी अलर्ट थे।
डस्टबिन हो गए गायब
नपा के सफाई तरफ से मुंह फेरते ही चौक-चौराहों पर लगे डस्टबिन गायब हो गए। लोगों ने भी सड़क पर ही कचरा फेंकना शुरू कर दिया। क्योंकि पिछले दो दिन से शहर के कई क्षेत्रों में सफाई वाहन नहीं पहुंचे। इस कारण लोगों नेे कचरा बाहर ही फेंक दिया। यही हाल डस्टबिन से कचरा निकालने को लेकर भी रहे। जिसके चलते कचरा बाहर तक फैलने लगा।
लगातार काम किया, अब अवकास पर
सफाई व्यवस्था गड़बड़ाने के पीछे बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर जाने की बात सामने आई है। नपा अधिकारियों के मुताबिक सर्वेक्षण के दौरान कर्मचारियों ने लगातार काम किया। जरूरी काम होने पर भी उनकी छुट्टियां निरस्त कर दी गईं। अब होली के कारण कर्मचारियों को अवकाश देना पड़ा। लिहाजा ऐसी स्थिति बनी।
डस्टबिन के बाहर फैला कचरा
शहर के बड़ी सिंधी कालोनी में शनिवार को डस्टबिन के बाहर कचरा फैला रहा। इसे अगले दिन उठाया गया
नपा कार्यालय के बाहर लगा डस्टबिन खाली नहीं किया गया। इसके चलते कचरा बाहर फिकानें लगा है।
कलेक्ट्रेट के पास लगा एक डस्टबिन गायब कर दिया गया। शहर के और भी स्थानों पर ऐसी स्थिति है।
तीन दिन में 40 कर्मचारी अवकाश पर
होली के कारण बीते तीन दिनों में 40 से ज्यादा कर्मचारी अवकाश पर रहे। इससे नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई।
असामाजिक तत्वों ने चौराहों पर लगे डस्टबिन तोड़े, कई स्थानों पर गायब
अंक लाने पहले खूब कराया काम फिर कर्मचारियों को दिया सामूहिक अवकाश
फैक्ट फाइल
कर्मचारियों का है सफाई अमला
कर्मचारी करते है सफाई कार्य
वाहनों से कराया जाता है कचरा संग्रहण
वार्डों में होता है सफाई कार्य
सर्वेक्षण के दौरान कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त की गई थीं। होली पर्व पर कई कर्मचारियों को छुट्टी देना जरूरी था। नपा द्वारा सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जहां सफाई का अभाव है, वहां प्राथमिकता से कर्मचारी भेजे जा रहे हैं।
दिनेश मिश्रा, सीएमओ, नपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो