scriptलग्जरी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 4 लोगों को रौंदा, 2 की मौत | Two people killed in Jaipur car crash | Patrika News

लग्जरी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 4 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

locationजयपुरPublished: Aug 31, 2018 07:57:14 am

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Jaipur car accident
जयपुर। राजधानी में गुरुवार रात करीब पौने ग्यारह बजे फुटपाथ पर सो रहे लोगों के लिए एक लग्जरी कार कहर बनकर दौड़ी। चालक ने चार लोगों को कुचल दिया और फिर एक होर्डिंग के टूटकर गाड़ी में फंसने पर वह रुक गई।
हादसा गांधी नगर रेलवे स्टेशन से सरस डेयरी की तरफ जाते समय पुलिया के नजदीक हुआ। यहां सरस दूध सप्लाई करने वाले ट्रक चालक और अन्य लोगों ने चालक को भागने से पहले ही पकड़ लिया। उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
उधर, एक युवक कार के नीचे फंस गया, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उधर, दुर्घटना की सूचना के पन्द्रह मिनट बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। अंधेरे में किसी ने कार का आगे का शीशा तोड़ दिया। बाद में बजाज नगर थानाधिकारी रायसल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर घटनास्थल से हटाया। चालक का नाम भारतभूषण बताया जा रहा है।
दो लोगों के शरीर पर से निकली और दो अन्य के पैर कुचले
तेजी से आई लग्जरी कार का टायर फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों के शरीर के ऊपर से निकला, जबकि दो लोगों के पैरों को कुचलते हुए निकल गया। सीताराम (मध्यप्रदेश) और जगमोहन शरीर पर से कार गुजरने से बेहोश हो गए और उनकी हालत चिंताजनक है। जबकि पैर कुचलने से नानूराम (बूंदी) और साजिद खान घायल हो गए। सभी घायल मजदूर बताए जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो