scriptराजस्थान विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिक शिक्षक… शीर्ष 2 प्रतिशत भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में | Two scientific teachers of Rajasthan University ... In the list of top | Patrika News

राजस्थान विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिक शिक्षक… शीर्ष 2 प्रतिशत भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में

locationजयपुरPublished: Nov 18, 2020 05:02:07 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

राजस्थान विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिक शिक्षक…शीर्ष 2 प्रतिशत भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में

राजस्थान विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिक शिक्षक... शीर्ष 2 प्रतिशत भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में

राजस्थान विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिक शिक्षक… शीर्ष 2 प्रतिशत भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में

राजस्थान विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिक शिक्षकों प्रो. आर.सी. महरोत्रा और प्रो. आई.पी.जैन को अमेरिका की प्रसिद्ध स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए एक स्वतंत्र अध्ययन के आधार पर शीर्ष 2 प्रतिशत भारतीय वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव जैन ने विश्वविद्यालय के इन दोनों शिक्षकों की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए एक विशेष सम्मान बताया है, उन्होंने दोनों शिक्षकों द्वारा अपने निरतंर शोध कार्य में कड़ी मेहनत के साथ अर्जित की गई इस उपलब्धि को अन्य शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। उल्लेखनीय है कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने उच्च स्तरीय शोध कार्यों का अपने एक उच्च स्तरीय स्वतंत्र अध्ययन के बाद मूल्यांकन किया है और इस मूल्यांकन के आधार पर पूरे भारत में के शीर्ष 2 प्रतिशत शिक्षक वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। इस सूची में राजस्थान विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान के दिवंगत प्रो. आर.सी. महरोत्रा को अकार्बनिक एवं परमाणु रसायन विज्ञान में 450वीं विश्व रैंकिंग प्रदान की गई है, साथ ही गैर पारपंरिक ऊर्जा संसाधन केन्द्र के विद्वान शिक्षक प्रो. आई. पी. जैन को 1574वीं रैंकिंग प्रदान की गई है। प्रो. आई.पी. जैन ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट शोध कार्यों को पूर्व में भी अनेक संस्थानों द्वारा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो