दूध दुह रही बहनों पर दीवार गिरी, दोनो बहनों की मौत... एक की छह बेटियां हैं
जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित फुलेरा थाना इलाके मंे आज सवेरे उस समय बड़ा हादसा हुआ जब दो सगी बहनों के उपर आफत बनकर दीवार आ गिरी। रीको एरिया की दीवार से सटे मकान में दोनो बहनें तीस वर्षीय ममता देवी और चालीस वर्षीय संतोष देवी अपने परिवार के साथ रह रही थीं। आज सवेरे जब दीवार के नजदीक बंधी तीन बहनों का दूध दूहने पहुंची थी तो इस दौरान रीको की करीब बीस फीट उंची और दो फीट से ज्यादा मोटी दीवार दोनो बहनों पर आ गिरी। दोनो उस समय दो भैसों का दूध निकाल रही थीे। दूध निकालने के दौरान दोनो पर भैसें आ गिरी और भैसों पर मलबा आ गिरा। जब तग मदद मिलती तब तक दोनो बहनों और दो भैसों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद विधाकय निर्मल कुमावत भी मौके पर पहुंचे और उसके बाद अस्पताल भी गए। मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनो सगी बहनों में से बड़ी बहन संतोष देवी की छह बेटियां हैं और अभी एक की भी शादी नहीं हुई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।