scriptजयपुर में पकड़ा नकली नोट छापने का कारखाना, तीन गिरफ्तार | Two thousand fake notes were printed in Jaipur, three arrested | Patrika News

जयपुर में पकड़ा नकली नोट छापने का कारखाना, तीन गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Jul 04, 2020 01:36:33 am

सीकर पुलिस ने 3.60 लाख के नकली नोटों के साथ किए तीन गिरफ्तार, दो हजार रुपए के 17 लाख रुपए के नोट छापने की हुई डील

a5.jpg
सीकर.जयपुर। सीकर पुलिस ने 3.60 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ तीन जनों को गिरफ्तार किया है। जयपुर में दो सौ फीट बाइपास पर नकली नोट छापे जा रहे थे। एएसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बिसाउ झुंझुनूं निवासी आसिफ, मेजर खां और ब्यावर निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों ने 17 लाख रुपए के नोट छापने की डील की थी। दस लाख रुपए के नकली नोटों के साथ रफीक, असलम तथा रफीक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला कि जयपुर में ही नकली नोट छापे जा रहे थे। पुलिस को पूरे रैकेट का पता लगा तो देर रात को दबिश देकर जयपुर से आसिफ व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं झुंझुनूं से मेजर खां को पकड़ा। इनके पास से 3.60 लाख रुपए बरामद हुए। अब तक पुलिस 13.60 लाख रुपए बरामद कर चुकी है।

प्रिंटिग मशीन लगाकर छाप रहे थे नोट
लॉकडाउन से पहले जयपुर में इन्होंने प्रिंटिग मशीन खरीदी। पहले इन्होंने 100, 200 रुपए के नोट छापने शुरू किए। बाजार में अलग-अलग कर नोट सामान खरीदने में चलाने लगे। नोट पकड़ में नहीं आए तब इन्होंने दो हजार रुपए का नोट छापना शुरू किया। पकड़े जाने के डर से ये जयपुर में नोट नहीं चलाते थे। आसपास के ग्रामीण इलाकों में नोट सप्लाई करते थे। पुलिस गिरोह से जुडे़ अन्य लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो