scriptदो हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार | Two thousand rupees prize crook arrested | Patrika News

दो हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Sep 27, 2021 09:53:18 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

जीरपुर सवाईमाधोपुर का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी

दो हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

दो हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

महेश नगर थाना पुलिस ने दो हजार रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, मारपीट और राजकार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों के कई प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ईनामी अपराधी थाना वजीरपुर जिला सवाईमाधोपुर का हिस्ट्रीशीटर हैं।
डीसीपी (दक्षिण) हरेन्द्र महावर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नेहरू मीणा (25) पुत्र लोहडेराम वजीरपुर सवाई माधोपुर का रहने वाला हैं। डीसीपी ने बताया कि वांछित और हार्डकोर अपराधियों को पकड़ने के लिए थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इस पर एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार, एसीपी भोपाल सिंह और थानाधिकारी घनश्याम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के कांस्टेबल भीम सिंह को सूचना मिली थी कि एक कुख्यात बदमाश नेहरू मीणा भगवती नगर महेश नगर में आया हुआ हैं। जो कोई गंभीर अपराध करिने की फिराक में हैं। इस पर थानाधिकारी घनश्याम सिंह पुलिस जाब्ता सहित पहुंचे। तभी पुलिस को आता देखकर बदमाश नेहरू भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह दीवार फांदकर एक मकान में घुस गया। इस पर कांस्टेबल भीम सिंह ने जान की परवाह किए बिना उची दीवार से छलांग लगाकर आरोपी नेहरू को दबोच लिया। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी वजीरपुर सवाईमाधोपुर का हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अपहरण, मारपीट और राजकार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराध हैं। पुलिस अधीक्षक करौली की ओर से उस पर दो हजार रुपए का इनाम रखा हुआ हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो