scriptबेकाबू होकर मिनी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल | Uncontrollable mini bus flip, half dozen passengers injured | Patrika News
जयपुर

बेकाबू होकर मिनी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

न्यू सांगानेर रोड पर आज सुबह एक मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में आधा यात्री घायल हो गए। हादसे की जांच दुर्घटना इकाई दक्षिण कर रही है।

जयपुरMar 10, 2017 / 10:58 am

guest user

accident

accident

न्यू सांगानेर रोड पर आज सुबह एक मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में आधा यात्री घायल हो गए। हादसे की जांच दुर्घटना इकाई दक्षिण कर रही है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 8.30 बजे एक मिनी बस तेज रफ्तार के चलते बेकाबू होकर पलट गई। 
हादसे में करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल वीरसिंह ने बताया कि बस में करीब दो दर्जन सवारियां थी। 

हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायल को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो