scriptअनोखी शादी: 100 का दूल्हा, 102 की दुल्हन | Unique Wedding: 100's Bride, 102's Bride | Patrika News

अनोखी शादी: 100 का दूल्हा, 102 की दुल्हन

locationजयपुरPublished: Jul 05, 2019 02:31:37 pm

Submitted by:

Ankita Sharma

— अमरीकी कपल ने रचाई शादी

she news

अनोखी शादी: 100 का दूल्हा, 102 की दुल्हन

— द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ चुके हैं जॉन

– कपल का कहना है कि वो शादी करके बेहद खुश हैं

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। और इस बात को एक बार फिर साबित कर दिखाया है अमरीका के एक कपल ने। इस कपल में दूल्हे की उम्र जहां सौ साल है, वहीं दुल्हन एक सौ दो साल की हैं। इस कपल ने हाल ही में शादी रचाई है। जी हां, ओहिओ में 100 साल के जॉन और 102 साल की फीलिस ने शादी रचाई। दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले एक कार्यक्रम में हुई थी। जान पहचान आगे बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। जॉन द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ चुके हैं‌। करीब 10 साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। वहीं, फीलिस के पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद वे वृद्धाश्रम में रह रही हैं। मूल रूप से वर्जीनिया की रहने वाली फीलिस 8 अगस्त को 103 साल की हो जाएंगी। फीलिस का कहना है कि शायद सबको ये सुन कर देखकर अजीब लेगे, लेकिन हमें सच में एक दूसरे से प्यार है। वहीं जॉन का कहना है कि जब फीलिस ने उनसे शादी के बारे में बात की तो उन्हें तुरंत हां मी भर दी। इस कपल का कहना है कि वो शादी करके बेहद खुश हैं और अब अपना ज्यादातर समय वे एक—दूसरे के साथ बिताते हैं। चाहें खाना खाने की बात हो या फिर गार्डन में घूमने की अब उनके पास एक—दूसरे का साथ है, जो उन्हें अच्छा महसूस करवा रहा है। इतना ही नहीं वे दोनों एक दूसरे का ध्यान भी रखते हैं। फिलहाल दोनों ही एक वृद्धाश्रम में साथ रह रहे हैं। वहीं वृद्धाश्रम के दूसरे लोग भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो