जयपुर

गड़बड़ाया विमानचक्र, उड़ान रद्द है

आगरा जाने वाले यात्री हुए परेशान- जयपुर एयरपोर्ट पर इस बार विंटर शिड्यूल में 80 से ज्यादा उड़ान हुई रद्द

जयपुरFeb 12, 2020 / 05:56 pm

manoj sharma

जयपुर. (jaipur) जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द (Canceled Flight) होने और देरी से आने-जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसा ही हाल लंबे समय से से चल रहा है। उड़ानों का अचानक रद्द होने का लम्बे समय से चल रहा सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार को भी आगरा जाने वाली उड़ान के अचानक रद्द किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया ने सुबह 11 बजे जयपुर से आगरा जाने वाली और आगरा से दोपहर 1.15 बजे जयपुर आने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया। फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एयरलांइस अधिकारियों का कहना था कि आगरा में सेना के रिहर्सल के कारण वहां एयरपोर्ट पर नोटम (उड़ानों का आना जाना बंद) था। इस वजह से फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इस बार विंटर शिड्यूल में एयरलाइंस ने 80 से ज्यादा उड़ान रद्द की है। अधिकांश उड़ानों के रद्द होने का कारण ऑपरेशनल बताया गया है।

रात को बंद रहेगा जयपुर एयरपोर्ट
जयपुर एयरपोर्ट के रनवे पर 15 फरवरी से नोटम शुरू हो जाएगा। इस दौरान रनवे के समानांतर टैक्सी ट्रैक बनाने का कार्य होगा। इस वजह से उड़ान के संचालन में भी बदलाव होगा। ऐसे में 15 फरवरी से 30 जून तक रात 11 से सुबह 5 बजे तक उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। ऐसे में 4 इंटरनेशनल उड़ान के समय में भी परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद आने और जाने वाली उड़ान को रद्द किया गया है।

Home / Jaipur / गड़बड़ाया विमानचक्र, उड़ान रद्द है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.