scriptविधानसभा उपचुनावः भाजपा के लिए आसान नहीं वल्लभनगर सीट, कांग्रेस ने 9 बार लहराया परचम | Vallabhnagar and dhariyawad assembly by election 2021 | Patrika News

विधानसभा उपचुनावः भाजपा के लिए आसान नहीं वल्लभनगर सीट, कांग्रेस ने 9 बार लहराया परचम

locationजयपुरPublished: Oct 07, 2021 03:52:20 pm

Submitted by:

firoz shaifi

-2008 में अस्तित्व में आई धरियावद सीट में भाजपा का पलड़ा रहा है भारी, वल्लभनगर में अकेले शक्तावत परिवार ने 8 बार जीत दर्ज की, 6 छह बार दिग्गज नेता गुलाब सिंह शक्तावत और दो बार गजेंद्र सिंह शक्तावत वल्लभनगर से बने विधायक

 jaipur

pcc jaipur

फिरोज सैफी/जयपुर।

प्रदेश की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख दल भाजपा-कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। दोनों ही प्रमुख दलों के यहां अपनी-अपनी जीत के दावे हैं। हालांकि भाजपा के लिए वल्लभनगर और कांग्रेस के लिए धरियावद सीट सिरदर्द साबित हुई है। वल्लभनगर में जहां अब तक 16 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, जिनमें से 9 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है तो वहीं भाजपा ने केवल एक बार ही यहां पर खाता खोला है।

वही 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले हुए परिसीमन में अस्तित्व में आई धरियावद सीट पर अब तक तीन चुनाव हुए हैं जिनमें से एक बार कांग्रेस और दो बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। इससे पहले धरियावद उदयपुर जिले के लसाडिया विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था, जिसे 2008 में हुए परिसीमन में धरियावद नाम से नया विधानसभा क्षेत्र बनाया गया।

वल्लभनगर में 8 बार शक्तावत परिवार का कब्जा
वहीं वल्लभनगर विधानसभा सीट पर 1952 से लेकर 2018 तक 16 बार चुनाव में हैं। इनमें एक उपचुनाव में शामिल है। 16 विधानसभा चुनावों में से 8 बार अकेले गुलाब सिंह शक्तावत परिवार ने यहां से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की है। 6 बार गुलाब सिंह शक्तावत, दो बार गजेंद्र सिंह शक्तावत और एक बार हरिप्रसाद कांग्रेस की टिकट पर यहां से चुनाव जीते हैं।

वहीं कमलेंद्र सिंह यहां से तीन बार विधायक रहे हैं। कमलेंद्र सिंह दो बार जनता पार्टी और एक बार जनता दल से विधायक चुने गए हैं। इसके अलावा एक बार स्वतंत्र पार्टी नहीं यहां से जीत दर्ज की है।

16 में से एक बार जीती है भाजपा
वल्लभनगर में अब तक हुए 16 चुनावों में से भाजपा को केवल एक बार जीत नसीब हुई है 2003 में रणधीर भिंडर भाजपा की टिकट पर यहां से विधायक बने हैं उसके बाद 2013 में रणधीर भिंडर यहां से निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

परिसीमन के बाद धरियावद में खुला कांग्रेस का खाता
2008 में हुए परिसीमन में अस्तित्व में आई धरियावद सीट पर हुए पहले चुनाव में कांग्रेस के नगराज मीणा यहां से चुनाव जीते थे। उसके बाद 2013 और 2018 मेंभाजपा ने यहां से जीत दर्ज की। हालांकि अब वल्लभनगर में गजेंद्र सिंह शक्तावत और धरियावद में गौतम लाल के निधन के चलते उप चुनाव हो रहे हैं।

वल्लभ नगर विधानसभा क्षेत्र

साल———–विधायक—————-पार्टी
1952——-आरएस दिलीपसिंह——– जनसंघ
1957 ——- हरिप्रसाद—————— कांग्रेस
1957—– गुलाब सिंह शक्तावत——– कांग्रेस (उपचुनाव)
1962——-अमृतलाल——————स्वतंत्र पार्टी
1967—- गुलाब सिंह—————– कांग्रेस
1972—–गुलाब सिंह ————— कांग्रेस
1977—कमलेंद्र सिंह———– जनता पार्टी
1980—कमलेंद्र सिंह———– जनता पार्टी
1985—गुलाब सिंह ————कांग्रेस
1990- कमलेंद्र सिंह———– जनता दल
1993– गुलाब सिंह———– कांग्रेस
1998-गुलाब सिंह————-कांग्रेस
2003- रणधीर भींडर———- भाजपा
2008- गजेंद्र शक्तावत———कांग्रेस
2013–रणधीर भींडर———- निर्दलीय
2018 गजेंद्र सिंह————-कांग्रेस

धरियावद विधानसभा क्षेत्र
साल———–विधायक—————-पार्टी
2008——-नगराज मीणा————– कांग्रेस
2013—-गौतम लाल ——————-भाजपा
2018—-गौतम लाल ——————भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो