script3 के बजाय 4 सीटों पर होंगे उपचुनाव! भिंडर के BJP में री-एंट्री की अटकलों को भी मिला बल | Vallabhnagar Constituency Bye Election in Rajasthan Latest Update | Patrika News

3 के बजाय 4 सीटों पर होंगे उपचुनाव! भिंडर के BJP में री-एंट्री की अटकलों को भी मिला बल

locationजयपुरPublished: Jan 20, 2021 01:18:19 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Bye Elections In Rajasthan : राज्य की चार विधानसभा सीटों पर अब होंगे उपचुनाव, वल्लभनगर विधायक गजेन्द्र शक्तावत का हुआ निधन, सीट खाली होने से अब वल्लभनगर में भी होगा उपचुनाव, भारत निर्वाचन आयोग को करना है उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, वल्लभनगर सीट पर सियासी गतिविधियां बढना तय, रणधीर सिंह भिंडर की भाजपा में री-एंट्री भी संभावित !

Vallabhnagar Constituency Bye Election in Rajasthan Latest Update

जयपुर।

उदयपुर जिले के वल्लभनगर सीट से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन से अब तीन की जगह चार सीटों पर उपचुनाव होंगे। दरअसल, तीन सीटों भीलवाड़ा के सहाड़ा, चुरू के सुजानगढ़ और राजसमन्द में विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव होना प्रस्तावित है। ऐसे में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा से ऐन पहले वल्लभनगर विधायक के निधन से अब चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना बढ़ गई है।


शक्तावत को मिली थी ज़बरदस्त जीत
वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर गजेन्द्र सिंह को ज़बरदस्त वल्लभनगर सीट से ज़बरदस्त जीत नसीब हुई थी। इस मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी रहे उदयलाल डांगी को तीसरे नंबर पर संतोष करना पडा था। जबकि भाजपा से बागी होकर जनता सेना की नई पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरे रणधीर सिंह भिंडर दूसरे स्थान पर रहे।

 

कांग्रेस के गजेंद्र सिंह शक्तावत को 66 हज़ार 306 वोट, रणधीर सिंह भिंडर को 62 हज़ार 587 वोट जबकि भाजपा के उदयलाल डांगी को 46 हज़ार 667 वोट नसीब हुए थे।

 

पिता का 6 बार रहा ‘कब्ज़ा’
मेवाड़ की हमेशा से ही हॉट सीट मानी जाती रही वल्लभनगर विधानसभा सीट पर गजेन्द्र सिंह शक्तावत के पिता और कांग्रेस के दिवंगत कद्दावर नेता गुलाब सिंह शक्तावत का लम्बे समय तक कब्जा रहा। गुलाब सिंह शक्तावत ने इस विधानसभा का 6 बार प्रतिनिधित्व किया।


क्या अब भिंडर की भाजपा में होगी एंट्री?
वल्लभनगर में उपचुनाव होने की स्थितियों के बीच अब जनता सेना के रणधीर सिंह भिंडर के भाजपा में एंट्री की अटकलों को भी बल मिलने लगा है। दरअसल, पिछले दिनों ही भिंडर ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाक़ात की थी। जिसके बाद उनकी भाजपा में री-एंट्री के कयास लगाए जा रहे थे। अब इस सीट पर उपचुनाव होने की स्थिति में क्या भिंडर भाजपा के पाले में आकर चुनाव लड़ेंगे या जनता सेना के बैनर तले ही भाग्य आजमाएंगे इसे लेकर अब चर्चाएँ होने लगी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो