स्टेट क्लाइमेट चेंज प्लान बनाया
राज्य में होने वाले क्लाइमेट चेंजेज को लेकर आइआइटी मुंबई की ओर से स्टेट क्लाइमेट चेंज एक्शन प्लान भी बनाया गया है। इसका भी पर्यावरण दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में विमोचन किया जाएगा। ऐसे में अब विपरित स्थिति में क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपट सकेंगे। एक्शन प्लान बनाया जा सकेगा।
जांच सकेंगे वायु की गुणवत्ता
राजधानी में वायु गुणवत्ता की जानकारी के लिए भी दो मोबाइल वैन शुरू की जाएगी। इसे भी रविवार से शुरू किया जाएगा। इसके तहत राजधानी के किसी भी हिस्से में कभी भी गुणवत्ता की जांच की जा सकेगी। अब तक यह दायरा सीमित था।
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
ई-वेस्ट निस्तारण को लेकर राजस्थान पत्रिका ने मुद्दा उठाया था। इसमें ई-वेस्ट के खतरे से आमजन को होने वाले नुकसान के बारे में चेताया था। इसके रिसाइक्लिंग और नवीनीकरण पर भी जोर दिया था। जिसके बाद जिम्मेदार चेते और सुध ली है।
अल्बर्ट हॉल पर होगी दौड़
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पर्यावरण जनजागृति को लेकर रन फॉर एन्वायरमेट कार्यक्रम होगा। यह रन अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर जेेडीए सर्कल होते हुए वापस अल्बर्ट हॉल पर आकर संपन्न होगी। इस दौरान कई अन्य भी कार्यक्रम भी होंगे। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।