scriptराहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के आज विभिन्न कार्यक्रम, युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर | Various programs of Congress today on the birthday of Rahul Gandhi | Patrika News

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के आज विभिन्न कार्यक्रम, युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर

locationजयपुरPublished: Jun 19, 2021 09:45:25 am

Submitted by:

firoz shaifi

-प्रदेश में सभी जिलों में सादगी के साथ मनाया जा रहा है राहुल गांधी का जन्मदिन, दवा, सैनिटाइजर, निःशुल्क भोजन वितरित कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

rajasthan congress

rajasthan congress

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस की ओर से गांधी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मना रहे हैं।कोरोना काल के चलते इस बार राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपना जन्मदिन धूमधाम से नहीं मनाने का आग्रह किया था और जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की थी।

उसी के मद्देनजर आज सभी जगह उनका जन्मदिन सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने, दवा मास्क, सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं। इसके अलावा अस्पतालों में फल वितरण और कुष्ठ आश्रम में लोगों को भोजन उपलब्ध करवाए जा रहा है। साथ ही कॉलेज के बाहर भी लोगों को भोजन उपलब्ध करवाए जा रहा है।

जयपुर में जोशी-खाचरियावास को जिम्मेदारी
वहीं दूसरी और प्रदेश कांग्रेस की ओर से जयपुर में मुख्य सचेतक महेश जोशी और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। आज मुख्य सचेतक महेश जोशी जयपुर में अलग-अलग अस्पतालों में जाकर लोगों को फल वितरण कर रहे हैं। साथ ही आज जयपुर में कई जगह वैक्सीनेशन कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास आज अपने विधानसभा क्षेत्र में कई जगह लोगों को निःशुल्क भोजन, दवा सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सीताराम अग्रवाल कुष्ठ आश्रम में लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं।

युवा कांग्रेस का रक्तदान शिविर
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से सभी जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज सुबह हनुमानगढ़ जिले में ‘वन यूथ वन ट्री’ अभियान की भी शुरुआत की गई है जिसके तहत प्रत्येक युवक कांग्रेस कार्यकर्ता एक एक पेड़ लगाएगा। वहीं राजधानी जयपुर में प्रदेश युवा मुख्यालय में सुबह 12बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर रक्तदान करेंगे। रक्तदान शिविर में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, कांग्रेस नेता अर्चना शर्मा और पुष्पेंद्र भारद्वाज भी शिरकत करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो