नई चुनौतियों से निपटने में मिलेगी मदद: वरुण
जयपुरPublished: Jul 01, 2020 12:14:30 am
भारत के हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने कहा है कि कुछ समय के लिए खेल से दूर रहने से उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार होने और 2021 टोक्यो ओलंपिक की तैयारी पर ध्यान देने में मदद मिलेगी।
नई चुनौतियों से निपटने में मिलेगी मदद: वरुण
जालंधर. भारत के हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार ने कहा है कि कुछ समय के लिए खेल से दूर रहने से उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार होने और 2021 टोक्यो ओलंपिक की तैयारी पर ध्यान देने में मदद मिलेगी। वरुण ने पंजाब के जालंधर में अपने घर से कहा, ”मैं घर में बिताये जा रहे अपने समय को खुद को फिर से तैयार करने के अवसर के रूप में देखता हूं। इस बात को ध्यान में रखते हुये सब कुछ फिर से शुरू करने की जरूरत है कि हमें जुलाई 2021 में शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक में सफल होना है। उन्होंने कहा, ”एक खिलाड़ी के रूप में हमेशा केवल शारीरिक रूप से ही फिट रहना नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हमें खाली समय में अपने परिवारों के साथ अच्छा समय बिताने से हमारे दिमाग को शांत करने के अवसर मिलते हैं। मैं अपने माता-पिता, बड़े भाई और मेरे पालतू जानवर के साथ छोटे-छोटे लम्हों का आनंद ले रहा हूं। इससे कभी-कभी खेल से अपना दिमाग हटाने में मदद मिलती है। वरुण अपनी दायीं बाजू में चोट के कारण पिछले वर्ष एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स में नहीं खेल पाये थे और स्वस्थ होने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई हॉकी नहीं खेला है। कोरोना के कारण देश में फिलहाल सभी खेल गतिविधियां और अभ्यास बंद है। हॉकी खिलाडिय़ों को बेंगलुरु शिविर से एक महीने का ब्रेक दिया गया है।