Subh Muhurat 2021 सबसे शुभ योग, शुरु किए गए हर काम जरूर होंगे सफल
Chaitra Amavasya 2021 Date Kab Hai Chaitra Amavasya Importance Chaitra Amavasya Ka Mahatva Chaitra Amavasya Significance Chaitra Amavasya 2021 Dates And Timing Varuni Festival On April 9 Auspicious Yog Somvati Amavasya 2021 Gudi padwa 2021 Kab Hai Gudi padwa Kab Hai Gudi padwa 2021 date Gudi padwa date Somvati Amavasya 2021 Kab Hai Somvati Amavasya 2021 date Bhagwan Varun

जयपुर. धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से 9 अप्रैल 2021 यानि शुक्रवार का दिन बहुत अहम है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन चैत्र महीने की त्रयोदशी तिथि के साथ ही शतभिषा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि तिथि-नक्षत्र का यह संयोग बहुत शुभ माना जाता है और इसे वारूणी योग के रूप में जाना जाता है। इस दिन वारूणी पर्व मनाया जाता है।
इस पर्व पर गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी, सिंधु और कावेरी आदि पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इस बार कोरोना के कारण पवित्र नदियों में पर्व स्नान नहीं कर सकेंगे तो घर में ही नहाने के पानी में पवित्र नदी के जल को मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय नदी का स्मरण करते रहें। पवित्र नदियों में स्नान के बाद शिव पूजा की जाती है। मान्यता है ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
वारुणी योग को सबसे शुभ योग माना जाता है। इस योग में कोई भी काम प्रारंभ हो तो सफल जरूर होता है। वारुणी के इस अनूठे मुहूर्त में किसी उच्चस्तरीय कोर्स की पढ़ाई, कोई अहम ट्रेनिंग आदि शुरू कर सकते हैं। इस मुहूर्त में कोई भी नया काम, व्यापार या नया प्रोजेक्ट आदि शुरू करना बहुत शुभ होगा। कोई नया मकान, दुकान आदि खरीदना, स्कूल—कॉलेज—व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि खोलना भी लाभप्रद होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के मुताबिक इस दिन पवित्र स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर बिल्वपत्र और मदार के फूल चढ़ाएं। मौसमी फल चढ़ाएं। शिवलिंग के सामने बैठकर ओमकार मंत्र ऊं नम: शिवाय का अधिक से अधिक जाप करें। जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दें। इसके बाद शिवजी का स्मरण करते हुए विधिवत काम शुरू करें।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज