गौरतलब है कि जसवंत सिंह विश्नोई का नाम राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेताओं में लिया जाता रहा है। वे जोधपुर क्षेत्र से दो बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। विश्नोई दो बार लोकसभा चुनाव भी हार चुके हैं। पहली बार 1999 में अशोक गहलोत से तो दूसरी बार 2009 में चंद्रेश कुमारी से उन्हें चुनाव में शिकस्त मिली थी।
विश्नोई तत्कालीन भैरों सिंह शेखावत सरकार के दौरान मंत्री भी रहे। उन्होंने 1993 में लूणी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरते हुए से अपने प्रतिद्वंदी रामसिंह बिश्नोई शिकस्त दी। जोधपुर ज़िले के गुडा विशनोईयान में जन्में जसवंत सिंह विश्नोई की शिक्षा जोधपुर के ही जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से हुई है। अगस्त 2014 से ही वे केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड के चेयरमेन बने हुए हैं।