जयपुर

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अचानक पहुंची बीजेपी मुख्यालय

Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित कई आला नेता भी मौजूद इसमें मौजूद रहेंगे…

जयपुरMay 23, 2019 / 07:30 pm

dinesh

जयपुर।
राजस्थान सहित पूरे देश में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) का मैजिक चल गया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 2014 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एक बार फिर मिशन 25 का टारगेट पा लिया है। दिल्ली स्थित मुख्यालय से नरेंद्र मोदी उद्बोधन करने जा रहे हैं। जिसके लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) वापस से बीजेपी मुख्यालय पहुंची। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी सहित सभी कार्यकर्ता मुख्यालय पर मौजूद है। सभी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर पीएम के कार्यक्रम को देख रहे हैं। भाजपा की जीत से पूरे प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता आतिशबाजी कर मिठाईयां बांट रहे हैं।

वहीं राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बयान आया है। सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि लोकसभा चुनावों के जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। पायलट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता एवं कठोर परिश्रम के साथ यह चुनाव लड़ा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के कल्याण एवं प्रगति के लिए कार्य किया है, जो हम सदेव करते रहेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांतिपूर्वक मतदान के लिए जनता और कांग्रेसजनों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने इस परम्परा को सदैव बनाए रखा और इसका निर्वहन करते हुए देश में लोकतंत्र को मजबूत और कायम रखने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सिद्धान्तों और जन घोषणा-पत्र के कार्यक्रमों के आधार पर जन-जन तक पहुंचने के लिए कठोर परिश्रम किया। उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, हमें देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने के लिए निरन्तर कार्यरत रहना है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.