scriptपूनियां के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, विरोधियों को देंगे भीड़ जुटाकर जवाब | Vasundhara Raje Jodhpur Satish Poonia Political Power Performance | Patrika News

पूनियां के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, विरोधियों को देंगे भीड़ जुटाकर जवाब

locationजयपुरPublished: Oct 21, 2021 05:45:39 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को जोधपुर पहुंचकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजे की मौजूदगी के दौरान जुटी भीड़ को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। मगर अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

पूनियां के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, विरोधियों को देंगे भीड़ जुटाकर जवाब

पूनियां के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, विरोधियों को देंगे भीड़ जुटाकर जवाब

जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को जोधपुर पहुंचकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजे की मौजूदगी के दौरान जुटी भीड़ को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि राजे के साथ उनके नजदीकी विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व विधायक अशोक परनामी, युनूस खान सरीखे नेता मौजूद रहे। मगर अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
पूनियां का 24 अक्टूबर को जन्मदिन है। इस जन्मदिन को कार्यकर्ता बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं। पूरे शहर में अभी से पूनियां के जन्मदिन की शुभकामनाओं के बैनर-पोस्टर लग चुके हैं। जन्मदिन पर सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम होंगे, लेकिन पूनियां के आवास के बाहर होने वाले कार्यक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यहां पूरे राजस्थान कार्यकर्ता और नेता पूनियां को बधाई देने पहुंचेंगे। इस शक्ति प्रदर्शन के जरिए पूनियां की ओर से आलाकमान को सियासी संदेश पहुंचाया जाएगा।
पूनियां के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर युवा मोर्चा और शहर भाजपा की ओर से तैयारियां की जा रही है। ग्रेटर व हैरिटेज नगर निगम के पार्षदों की ओर से भी विशेष कार्यक्रम किया जा सकता है। लेकिन देखने वाली बात होगी की जन्मदिन पर पूनियां को बधाई देने कौन-कौन से नेता पहुंचते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो