scriptराजे की धार्मिक यात्रा, पूनियां का सियासी प्रवास, अजब संयोग | Vasundhara Raje News Pm Narendra Modi Satish Poonia | Patrika News

राजे की धार्मिक यात्रा, पूनियां का सियासी प्रवास, अजब संयोग

locationजयपुरPublished: Mar 05, 2021 04:33:16 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के बीच लंबे समय से अदावत चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जयपुर आगमन में दोनों ने एकजुटता दिखाई। मगर एक बार फिर दोनों अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं।

राजे की धार्मिक यात्रा, पूनियां का सियासी प्रवास, अजब संयोग

राजे की धार्मिक यात्रा, पूनियां का सियासी प्रवास, अजब संयोग

जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के बीच लंबे समय से अदावत चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जयपुर आगमन में दोनों ने एकजुटता दिखाई। मगर एक बार फिर दोनों अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं। वसुंधरा राजे जहां 7 और 8 मार्च को धार्मिक यात्रा पर रहेंगी, वहीं पूनियां 6, 7 और 8 मार्च को उदयपुर, प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा जिलों में सियासी प्रवास पर रहेंगे।
वसुंधरा राजे सात मार्च को श्रीगिरिराजजी परिक्रमा देंगी। परिक्रमा लगाने के बाद कौंथरा से सामई खेड़ा, बहज होते लक्ष्मण मंदिर डीग पहुंचकर पूजा करेंगी। लक्ष्मण मंदिर से सेऊ, सुहेरा होते हुए आदिबद्री पहुंचेंगी। आदिबद्री में रात को रुकने की व्यवस्था है। वहां रासलीला मंचन का कार्यक्रम होगा। आठ मार्च को आदिबद्री में सुबह मंगला आरती में शामिल होंगी। जन्मदिन का कार्यक्रम होगा। फिर कामां होते हुए चरण पहाड़ी, भोजनस्थानी, नौनेरा आदि स्थानों पर जाएंगी। नौनेरा में समापन होगा। राजे के कार्यक्रम की कमान पूर्व मंत्री युनूस खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित भरतपुर के कई नेताओं ने संभाल रखी हैं इस धार्मिक यात्रा के जरिए राजे अपनी सियासी ताकत दिखाएंगी।
पूनियां भी करेंगे त्रिपुर सुंदरी के दर्शन

पूनियां 6 मार्च को वल्लभनगर (उदयपुर) में संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और दोपहर 12 बजे युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे कपासन में नगर पालिकाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे एवं रात्रि विश्राम प्रतापगढ़ में करेंगे। 7 मार्च को पूनियां प्रतापगढ़ में नगर परिषद प्रतापगढ़ के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 12.30 बजे घाटोल में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। पूनियां दोपहर 3 बजे बांसवाड़ा में त्रिपुर सुन्दरी माताजी मन्दिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद दोपहर 3.30 बजे बांसवाड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करेंगे और रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। आठ मार्च का पूनियां उदयपुर से जयपुर पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो