scriptVasundhara Raje की जगह Gajendra Singh को बनाया BJP स्टार प्रचारक, मोदी-शाह-नड्डा ने ये क्या दिया सन्देश? | Vasundhara Raje not in BJP Star Campaigner List, Gajendra Singh in | Patrika News

Vasundhara Raje की जगह Gajendra Singh को बनाया BJP स्टार प्रचारक, मोदी-शाह-नड्डा ने ये क्या दिया सन्देश?

locationजयपुरPublished: Jan 23, 2020 02:24:55 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Vasundhara Raje की जगह Gajendra Singh को बनाया BJP स्टार प्रचारक, मोदी-शाह-नड्डा ने ये क्या दिया सन्देश?

Vasundhara Raje not in BJP Star Campaigner List, Gajendra Singh in
जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) का नाम भाजपा की स्टार प्रचारक सूची ( BJP Star Campaigners List ) से नदारद है। भाजपा की ओर से दिल्ली चुनाव ( Delhi Assembly Election 2020 ) के लिए जारी हुई स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 40 नेताओं को ज़िम्मेदारी दी है। राजस्थान से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ( Gajendra Singh Shekhawat ) को तरजीह दी गई है।

दरअसल, भाजपा के बदलते समीकरणों का असर स्टार प्रचारकों की इस सूची में दिखाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया था लेकिन हरियाणा और झारखंड चुनाव से उन्हें दूर रखा गया। अब दिल्ली चुनाव की स्टार प्रचारकों की सूची में भी राजे का नाम शामिल नहीं है। जबकि राजस्थान से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सभी चुनावों में स्टार प्रचारक बनाया गया।
राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जैसे नाम भी भाजपा की सूची से नदारद रहे हैं। दिल्ली से सटा होने के बाद भी राजस्थान से एक मात्र गजेंद्र सिंह शेखावत का ही नाम होना चौंकाने वाला है।
गौरतलब है कि वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम एक साथ तब भी सुर्ख़ियों में रहा था जब प्रदेश भाजपा को नए अध्यक्ष की अदद दरकार थी। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजे और केंद्रीय संगठन के बीच खूब खींचतान चली थी। केंद्रीय नेतृत्व इस पद पर सबसे भरोसेमंद गजेंद्र सिंह शेखावत को बैठाना छह रहा था, लेकिन राजे इसका पुरज़ोर विरोध दर्ज करवाती रहीं। लिहाज़ा राजे और केंद्रीय नेतृत्व के बीच चली अनबन की वजह से प्रदेश अध्यक्ष पद पर एकराय होने में लंबा वक्त लगा।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष पद संभाल रहे अशोक परनामी से इस्तीफा लिया गया था। इसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के नाम की चर्चा हुई, लेकिन बीजेपी उसकी घोषणा नहीं कर सकीय। बताया गया कि गजेंद्र सिंह और वसुंधरा राजे के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं और राजे खेमा यह नहीं चाहता था कि चुनावी साल में कोई ऐसा अध्यक्ष बने जिससे वसुंधरा राजे की नहीं बनती हो।
ये नेता भी बने ‘स्टार’

स्टार प्रचारक सूची में नड्डा के अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीसरे बड़े नेता हैं। तीनों नेताओं को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते नड्डा पहले से ही देश की राजधानी में अनेक चुनावी सभाओं को सम्बोधित कर चुके हैं।
स्टार प्रचारक लिस्ट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी नाम है। वहीं बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्‍मों के सितारे भी भाजपा स्टार प्रचारक बनाये गए हैं।
इधर, गहलोत-पायलट बने स्टार प्रचारक

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी हुई स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी शामिल किये गए हैं। चुनाव के दौरान गहलोत-पायलट दिल्ली चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियों करेंगे और दिल्ली की जनता से वोट अपील करेंगे।

कांग्रेस की सूची में 40 नेताओं स्टार प्रचारक है, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। दिल्ली में पंजाबी और सिख समाज के वोट हासिल करने के लिए प्रचार में कांग्रेस पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू को भी प्रचार में उतारेगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश से मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को उतारा जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो