scriptभाजपा मुख्यालय के पीछे कचरे में पड़े हैं राजे-परनामी के पोस्टर | Vasundhara Raje Poster BJP Office Garbage Satish Poonia Jaipur News | Patrika News

भाजपा मुख्यालय के पीछे कचरे में पड़े हैं राजे-परनामी के पोस्टर

locationजयपुरPublished: Aug 03, 2021 06:42:06 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा में चल रहा अंदरूनी कलह किसी से छुपा नहीं है। पार्टी सीधे तौर पर वसुंधरा राजे और सतीश पूनियां खेमे में बंटी नजर आ रही है। चाहे रोहिताश्व शर्मा निष्कासन मामला हो या फिर पोस्टरसे राजे-पूनियां के फोटो गायब होने का मामला। दोनों तरफ से ही इस तरह की गतिविधियां देखने को मिल रही है।

भाजपा मुख्यालय के पीछे कचरे में पड़े हैं राजे-परनामी के पोस्टर

भाजपा मुख्यालय के पीछे कचरे में पड़े हैं राजे-परनामी के पोस्टर

जयपुर।

भाजपा में चल रहा अंदरूनी कलह किसी से छुपा नहीं है। पार्टी सीधे तौर पर वसुंधरा राजे और सतीश पूनियां खेमे में बंटी नजर आ रही है। चाहे रोहिताश्व शर्मा निष्कासन मामला हो या फिर पोस्टरसे राजे-पूनियां के फोटो गायब होने का मामला। दोनों तरफ से ही इस तरह की गतिविधियां देखने को मिल रही है।
मगर भाजपा मुख्यालय के पीछे गेट के बाहर राजे और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के पोस्टर कचरे में पड़े हैं। जिसकी वजह से एक नया विवाद खड़ा हो गया है। वहां से गुजर रहे कई लोग इन पोस्टर्स को लेकर चर्चा भी करते दिखे। यही नहीं सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल होता दिखा। इस पर सवाल उठ रहे है कि आखिर इन पोस्टर्स को कचरे में किसने फेंका ? क्या इसके पीछे कोई सियासी चाल तो नहीं है ? यह सब जांच का विषय है। पार्टी मुख्यालय के पदाधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि फटे होने के कारण कचरे के साथ गलती से इन पोस्टर्स को बाहर फेंक दिया गया। लेकिन रात तक इन्हें वहां से नहीं हटाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो