scriptफिर सेल्फ क्वारेंटाइन में गईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे | Vasundhara raje Self Quarantine Corona Positive Anchal Avana Meet Raje | Patrika News

फिर सेल्फ क्वारेंटाइन में गईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

locationजयपुरPublished: Aug 29, 2020 09:58:13 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका स्टाफ सेल्फ क्वारेंटाइन में हो गया है। सिविल लाइन विधानसभा की भाजपा नेत्री और महिला मोर्चा की आंचल अवाना के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते राजे ने खुद को सेल्फ क्वारेंटाइन किया है।

फिर सेल्फ क्वारेंटाइन में गईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

फिर सेल्फ क्वारेंटाइन में गईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका स्टाफ सेल्फ क्वारेंटाइन में हो गया है। सिविल लाइन विधानसभा की भाजपा नेत्री और महिला मोर्चा की आंचल अवाना के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते राजे ने खुद को सेल्फ क्वारेंटाइन किया है। अवाना एक दिन पहले ही 13 सिविल लाइन गई थी और राजे से मुलाकात की थी। हालांकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते राजे आजकल करीब 6 फ़ीट की दूरी से लोगों से मुलाकात कर रही थीं। साथ ही बंगले में आने वाले लोगों की पहले सुरक्षाकर्मी टेम्परेचर जांच करते हैं, जिसके बाद ही उन्हें अंदर एंट्री दी जा रही थी, लेकिन अवाना से मुलाकात के चलते एहतियात के तौर पर राजे और उनके स्टाफ ने खुद को सेल्फ क्वारेंटाइन किया है।
गौरतलब है कि लखनऊ में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में भी वसुंधरा राजे और उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह शामिल हुए थे। कनिका की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों ही सेल्फ क्वारेंटाइन में चले गए थे। उस समय दोनों की कोरोना निगेटिव आई थी। इसके बाद पिछले दिनों दिल्ली में भी उनके बंगले पर बागवानी करने वाले शख्स के पॉजिटिव आने के बाद वो क्वारेंटाइन में रही थीं।
कोरोना जांच कराने के निर्देश

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने सभी विधायकों को फोन पर निर्देश दिए हैं कि वो अपनी कोरोना जांच कराएं। पूर्व पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और भाजपा के चंद्रभान आक्या के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कटारिया ने यह निर्देश जारी किए हैं। विधानसभा में धरने के दौरान सभी विधायक आक्या के संपर्क में आए थे, जिसके चलते कटारिया ने यह निर्देश दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो