scriptVasunhara Raje का इस बार Gehlot सरकार पर ‘बड़ा हमला’, जानें महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर क्या कहा? | Vasundhara Raje takes on Gehlot Government on law and order matter | Patrika News

Vasunhara Raje का इस बार Gehlot सरकार पर ‘बड़ा हमला’, जानें महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर क्या कहा?

locationजयपुरPublished: Mar 15, 2021 03:06:06 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फिर साधा गहलोत सरकार पर निशाना, जयपुर में आरपीएस की न्याय की एवज में अस्मत मामले पर कहा, ‘अब प्रदेश की महिलाओं के पास दो ही विकल्प’, ‘या तो अन्याय सहन करो, या न्याय चाहिए तो अस्मत दो’, वहीं बारां में महिला से सामूहिक बलात्कार मामले पर भी उठाये सवाल
 

vasundhara_raje.jpg
जयपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था ( Law and Order in Rajasthan ) को लेकर एक बार फिर गहलोत सरकार ( ashok Gehlot Government ) को आड़े हाथ लिया है। राजे ने जयपुर और बारां में सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं का ज़िक्र करते हुए सरकार की कार्यशैली को कटघरे में रखा।
राजे ने जयपुर में आरपीएस अधिकारी के महिला से न्याय के बदले अस्मत मांगने के मामले पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले पर कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था इतनी बदत्तर हो गई है कि महिलाओं के पास अब दो ही विकल्प हैं। या तो महिलाएं अन्याय सहन करें, और या न्याय चाहिए तो अस्मत दे।
राजे ने जयपुर के घटनाक्रम पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि जिन थानों से बहन-बेटियों को सुरक्षा की उम्मीद होती है, जब वहीं उन्हें अत्याचार का सामना करना पड़े तो वे इंसाफ की गुहार किससे करें?

इसी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री ने आज बारां में सामने आये महिला से गैंगरेप मामले पर भी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध का आलम यह हो गया है कि अब अखबार के मुख्य पृष्ठों पर ज्यादातर बेटियों के खिलाफ दुराचार की खबरें ही पढ़ने को मिलती हैं।
गौरतलब है कि बारां में आज दिल दहलाने वाले घटनाक्रम में कुछ बदमाशों ने पहले एक दम्पति को बंधक बनाया और फिर पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के नापाक मंसूबों को अंजाम दिया है।
https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

‘विरोधियों’ के निशाने पर सरकार
बारां की आज सामने आई ताज़ा घटना पर विरोधी दलों के नेताओं ने एक बार फिर सरकार को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। इस बार भी निशाने पर गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज एक बयान में बारां में हुए आपराधिक घटनाक्रम का ज़िक्र करते हुए सीधे मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार की कार्यशैली को कटघरे में रखा है।


‘अफ़सोस मुख्यमंत्री को दृश्य नहीं दिखते’
शेखावत ने कहा, ‘जयपुर जिले में पुलिस अफसर ही पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करता है। बारां जिले में दंपती को रोककर महिला के साथ गैंगरेप होता है। यह राजस्थान की कानून व्यवस्था का एक छोटा सा दृश्य है, लेकिन अफसोस कि मुख्यमंत्री जी को यह दृश्य दिखाई नहीं देते।


आरएलपी भी सरकार पर ‘हमलावर’
भाजपा के साथ ही आरएलपी भी प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुखर हो गई है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने दो दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र नागौर में अध्यापिका को किडनैप कर दुष्कर्म के प्रयास के मामले में चिंता ज़ाहिर की थी। साथ ही सरकार को पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की। सांसद ने आरएलपी के बैनर तले कानून व्यवस्था के मुद्दे को विधानसभा के अन्दर और बाहर सरकार का विरोध जताने की चेतावनी भी दी है।

 

आज बारां में सामने आई शर्मनाक घटना
बारां जिले में दंपत्ति को रोककर महिला से गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बदमाशों ने इस दौरान पति को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। सामने आया है कि आरोपियों ने महिला की साडी से पति के हाथ-पैर बांधे और शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे कुल चार बदमाशों ने कल देर रात 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 90 पर अपनी नापाक करतूत को अंजाम दिया है। पुलिस ने फिलहाल गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो