जयपुर

पूर्व मुख्यमंत्री राजे की Twitter बरसात, एक के बाद एक छह Tweet कर कांग्रेस सरकार को सुनाई खरी खरी

कांग्रेस सरकार अपने किसी भी वादे पर नहीं उतरी खरी

जयपुरJun 17, 2019 / 07:31 pm

pushpendra shekhawat

पूर्व मुख्यमंत्री राजे की Twitter बरसात, एक के बाद एक छह Tweet कर कांग्रेस सरकार को सुनाई खरी खरी

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) ने सोमवार को एक के बाद एक ट्वीट कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस सरकार अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। भाजपा के विधायक सदन में जनता की आवाज बनकर प्रदेश में फैली अराजकता के खिलाफ आवाज उठाएंगे। भाजपा के सभी विधायक एक हैं और हर कदम पर प्रदेश की जनता के साथ खडे हैं।
https://twitter.com/hashtag/VikasVirodhiCongress?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राजे ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के छह माह बीत जाने के बाद भी विधायक कोटे से होने वाले काम रुके हुए हैं। विधायकों की अनुशंसा के बावजूद वित्तीय स्वीक्रतियां जारी नहीं की जा रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि जनता के आक्रोश के चलते मंत्री अपने जिलों में भी नहीं जा पा रहे हैं। बजरी मािफयाओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ट्रक से कुचलकर मारा जा रहा है। पानी एवं बिजली की समस्या विकराल रूप ले चुकी है।
 

 

https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1140599328328712192?ref_src=twsrc%5Etfw
राजे ने कहा कि प्रतिदिन करीब 12 बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। वहीं दो खेमों में बंटी राज्य सरकार की कार्यप्रणाली से सत्ता पक्ष के विधायकों में भी रोष है। किसानों की कर्ज माफी पर भी ये सरकार खरी नहीं उतर पाई है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। राजश्री योजना बंद कर दी गई है। सडक निर्माण के कामों पर भी विराम लगा हुआ है।
https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
विभिन्न मुदृदों पर सरकार को घेरेगी भाजपा
सदन में सरकार को घेरने की रणनीति के तहत भाजपा विधायक दल की पहली बैठक सोमवार को विधानसभा में हुई। इस बैठक में सभी ने एक मत होकर सरकार की ओर से की गई वादा खिलाफी को सदन में उठाने का निर्णय किया गया। कानून व्यवस्था, पीने के पानी, अवैध बजरी खनन समेत अन्य मुदृदों पर विपक्ष सरकार को सदन में घेरेगा। विधानसभा में ना पक्ष लॉबी में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ( Gulab Chand Kataria ), वसुंधरा राजे और उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ( Rajendra Rathore ) की मौजूदगी में भाजपा विधायकों की आगामी सत्र को लेकर हुई बैठक में 72 में से 52 भाजपा विधायक मौजूद रहे।

Home / Jaipur / पूर्व मुख्यमंत्री राजे की Twitter बरसात, एक के बाद एक छह Tweet कर कांग्रेस सरकार को सुनाई खरी खरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.