script

राज्यपाल से वीसी में भाजपा नेता बोले, सरकार हर मोर्चे पर फेल

locationजयपुरPublished: May 06, 2020 03:55:25 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना लॉक डाउन में एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के साथ—साथ कोरोना का फैलाव रोकने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों पर भी उनकी नजर है। ऐसे में बुधवार को राज्यपाल ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद किया। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुए संवाद के बाद भाजपा ने राज्यपाल को 21 बिन्दुओं का ज्ञापन भी सौंपा।

राज्यपाल से वीसी में भाजपा नेता बोले, सरकार हर मोर्चे पर फेल

राज्यपाल से वीसी में भाजपा नेता बोले, सरकार हर मोर्चे पर फेल

जयपुर।

राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना लॉक डाउन में एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के साथ—साथ कोरोना का फैलाव रोकने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों पर भी उनकी नजर है। ऐसे में बुधवार को राज्यपाल ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद किया। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुए संवाद के बाद भाजपा ने राज्यपाल को 21 बिन्दुओं का ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए कि राज्य सरकार की तुष्टिकरण और गलत नीतियों के वजह से प्रदेश में कोरोना का प्रसार हुआ। सरकार सख्ती नहीं कर पाई और जयपुर—जोधपुर कोराना के हॉट स्पॉट बन गए हैं। भाजपा नेताओं ने सरकार पर राशन में भेदभाव के भी आरोप लगाए। संवाद कार्यक्रम में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश के तीनों केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी शामिल रहे।
राज्यपाल के सामने ये रखे विषय

—राजनीतिक बयानबाजी में मशगूल रही सरकार। बीमारी को रोकने के नहीं किए उपाय

—लॉक डाउन के पालन में सख्ती नहीं, स्क्रीनिंग और सैम्पलिंग जुबानी जमा खर्च
—क्वारेंटाइन सेंटरों पर अव्यवस्थाओं का आलम

—राशन सामग्री वितरण में भेदभाव, जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है राशन

—कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों के उपाय करे सरकार

—किसानों की उपज खरीद में आ रही गड़बड़ियों और अव्यवस्थाओं को दूर किया जाए
—गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था करे सरकार

—लॉक डाउन के चलते दवाई और खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी हो रही है, इसे रोका जाए

—सभी श्रेणी के पानी, बिजली के बिल और स्कूल फीस के साथ ही वित्तीय संस्थाओं से लिए गए ऋण माफ किए जाएं
—गरीब कल्याण योजना की मॉनिटरिंग की जाए और पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जाए

—मंडियों पर लगाए गए 2 प्रतिशत अतिरिक्त मंडी टैक्स का आदेश वापस लिया जाए

—वंचित तबके जैसे घुमंतु, कुष्ठ रोगी, अनाथाश्रम के बालकों को भी राहत पहुंचाई जाए
—प्रवासियों के आवागमन के साथ ही उनकी चिकित्सकीय जांच और क्वारेंटाइन की सही व्यवस्था की जाए

—भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर विद्वेषतापूर्ण की जा रही कार्रवाई को रोका जाए

—प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से न ज़ुड़े लोगों को भी 5 किलो गेहूं और एक किलो दाल दी जाए
—शराब बिक्री में हो रही अव्यवस्था गंभीर संकेत दे रही है

—कमजोर वर्गों को दी जा रही 2500 रुपए की राशि बिना किसी भेदभाव के वितरित की जाए

—बाहर से आए मजदूरों को नरेगा से जोड़ा जाए और बीपीएल सूची में उनका नाम जोड़कर सहायका करे सरकार
—ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना की दस्तक, स्क्रीनिंग की उचित व्यवस्था की जाए

—आयुष्मान भारत योजना का राज्य में सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए

—किसानों की बुवाई का काम चल रहा है, उन्हें खाद और बीज उपलब्ध कराए सरकार

ट्रेंडिंग वीडियो